CWG 2026: पदक विजेताओं से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी बोले- जो खेलेगा वो खिलेगा, शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CWG 2026 के विजेताओं के साथ लंबी चर्चा की. इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा. Always Cheer4Bharat.
ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारत के खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली अपने आवास पर रविवार 09 अगस्त को मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने देश के इन हीरोज को अपनी इस उपलब्धी पर बधाई दी. वीडियो में गोल्ड मेडिलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत तमाम खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. उनके साथ पीएम मोदी मोदी भी हैं. भारत ने इस बार के कॉमनवेल्थ में 39 मेडल जीते हैं. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ड मेडल शामिल हैं.
वीडियो में क्या बोले नरेंद्र मोदी?
कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडिलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने वीडियो में कहा कि आज हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ के गोल्ड मेडिलिस्ट से मुलाकात की. हमें इनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. सर बहुत ही Humble हैं.
इसके बाद पीएम मोदी से साक्षी चौधरी ने बोलने का आग्रह किया. पीएम मोदी ने कहा, जो खेलेगा, वो खिलेगा. Always Cheers भारत. इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए.
भारतीय मुक्केबाजों ने किया है कमाल
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत मेडल टेली में चौथे नंबर पर रहा. भारत ने 13 गोल्ड के साथ 39 पदक जीते. भारत ने 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज भी अपने नाम किए. इनमें ऑस्ट्रेलिया 90 मेडल के साथ टॉप पर रहा. भारत ने मुक्केबाजी में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ कुल 10 पदक जीते हैं. ऐसे में भारत के मुक्केबाजों का ग्लासगो में सफर सबसे सफल माना गया है. इतिहास में इस तरह का प्रदर्शन मुक्केबाजों की तरफ से पहली बार देखने को मिला है.
39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत
- ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
- इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम थी। कई ऐसे खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे, जिनमें भारत पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के खाते में 39 पदक जोड़े।
- कई खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
ग्लासगो में भारतीय दल के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा। बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। भारोत्तोलन और पैरा खेलों में भी भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं।



