छत्तीसगढ़

गांजे की तस्करी : घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 4,75,000 का गांजा जब्त  

बलौदाबाजार-भाटापारा. छत्तीसगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास” नशे के खिलाफ कारगर साबित हो रहा है. अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों की धरपकड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस को बाइक से गांजा तस्करी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी के कब्जे से 4,75,000 का गांजा बरामद किया गया है. PauseM

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय में गांजा खपाने की तैयारी है और मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर व्यक्ति आ रहा है. जिसपर कोतवाली पुलिस टीम ने एक मोटर साइकिल की जांच की. इस दौरान बाइक पर रखी बोरी के अंदर गांजा मिला, जिसे बलौदाबाजार में खपाने की तैयारी थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि बरामद किए गए 34 किलो गांजे कि कीमत 4,75,000 रूपये आंकी गई है. 

बता दें कि उडीसा से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रास्ते पर बड़ी मात्रा में गांजा की अवैध तस्करी लगातार होती है. गांजा तस्कर इस क्षेत्र को सुरक्षित मानते हैं और यह अधिकतर गिधौरी से शिवरीनारायण के रास्ते और लगन से जोंधरा बिलासपुर मस्तुरी मार्ग के रास्ते मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में खपाया जाता है. 

आरोपी- आकाश कुर्रे उम्र 20 साल निवासी खोरसी नाला पनगांव थाना सिटी कोतवाली

जब्त –

1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 34 किलोग्राम कीमती ₹4,76,000
2. एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्र. CG22 Z 6757

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button