राजनीति

BJP को मिला सबसे अधिक चंदा, जानिए किस नंबर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली: BJP को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे अधिक 2243 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला है। ये देश के राष्ट्रीय राजनीतक दलों में सर्वाधिक है। चुनाव से संबंधित एक संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। यह रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंपे गए आंकड़ों पर आधारित है। इन आंकड़ों में 20 हजार रुपये से अधिक के राजनीतिक चंदे के बारे में जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय दलों को मिला कुल घोषित चंदा 2544.28 करोड़

राष्ट्रीय दलों को मिले कुल घोषित चंदे की राशि 2,544.28 करोड़ रुपये है, जो 12,547 दाताओं से प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 199 फीसदी अधिक है। अकेले बीजेपी के घोषित दान का कुल हिस्सा 88 फीसदी है। कांग्रेस 1,994 दान से 281.48 करोड़ रुपये के चंदे के साथ दूसरे स्थान पर रही जो बीजेपी से काफी नीचे है।

बीजेपी टॉप पर, कांग्रेस-AAP कहां पर

आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) ने कम राशि की जानकारी दी, जबकि बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने एक बार फिर 20,000 रुपये की सीमा से ऊपर शून्य दान की घोषणा की, जो पिछले 18 वर्षों से इसके दाखिल किए गए आंकड़ों के अनुरूप है।

कांग्रेस का चंदा बीते साल के मुकाबले 252.18 फीसदी बढ़ा

बीजेपी को मिलने वाला चंदा वित्त वर्ष 2022-23 के 719.858 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपये हो गया, जो 211.72 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। इसी तरह, कांग्रेस को मिलने वाला दान वित्त वर्ष 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 281.48 करोड़ रुपये हो गया, जो 252.18 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button