तकनीकी

इंजीनियरिंग का चमत्कार है चीन का ये पुल, जिसका न आदि है न अंत, अनूठी डिजाइन देखकर करेंगे तारीफ!

 चीन के चांग्शा (Changsha) में एक बड़ा ही अद्भुत पुल है, जिसका नाम ‘लकी नॉट ब्रिज’ है. इसकी अनोखी डिजाइन हैरान कर देने वाली है, क्योंकि इसे बनाने के लिए तीन पुलों को एक में पिरोया गया है. यह ब्रिज एक अनंत लूप की तरह दिखता है, जिसका न ही कोई आदि है और न ही कोई अंत है, इसलिए इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार कहना गलत नहीं होगा. अनूठी डिजाइन देखकर आप इस पुल की तारीफ करेंगे. अब इससे जुड़ीं तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पुल की तस्वीर को @Rainmaker1973 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि यह पुल देखने में कैसा लगता है. तस्वीर में देख सकते हैं कि पुल एक नदी और सड़कों के ऊपर से होकर गुजरता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button