छत्तीसगढ़

PM Modi Visit Chhattisgarh: PM मोदी पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ को देंगे  33,700 करोड़ के परियोजना की सौगात

PM Modi Visit Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही राज्यपाल रमेन डेका, सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा और कई बड़े मंत्री-विधायक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. लोकसभा 2024 के चुनाव के बाद पीएम मोदी पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आज वे बिलासपुर के मोहभट्टा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश को करोड़ो की सौगात देंगे.

प्रधानमंत्रीकाशेड्यूल

  • रायपुर से वे बिलासपुर के लिए वायुसेना के विमान से रवाना होंगे
  • 3:30 – 4:30 बजे: विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण.
  • 4:45 बजे: रायपुर के लिए प्रस्थान.
  • 5:30 बजे: दिल्ली के लिए रवाना.

बिजलीपरियोजनाओंकीआधारशिला

  • एनटीपीसीसीपतसुपरथर्मलपावरपरियोजना (800MW) – 9,790 करोड़ रुपये की लागत से.
  • सीएसपीजीसीएलसुपरक्रिटिकलथर्मलपावरपरियोजना (2X660MW) – 15,800 करोड़ रुपये की लागत से.
  • पश्चिमीक्षेत्रविस्तारयोजना (डब्ल्यूआरईएस) – 560 करोड़ रुपये की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं का उद्घाटन.

तेलऔरगैसक्षेत्रमेंबड़ेकदम

  • सिटीगैसवितरण (CGD) परियोजना – 1,285 करोड़ रुपये की लागत से 200 किमी हाई-प्रेशर पाइपलाइन और 800 किमी एमडीपीई पाइपलाइन.
  • विशाखापट्टनमरायपुरपाइपलाइन (VRPL) परियोजना – 2,210 करोड़ रुपये की लागत से 540 किमी लंबी पाइपलाइन.

रेलवेक्षेत्रमेंनईसौगातें

  • 108 किमी लंबी सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला.
  • 2,690 करोड़ रुपये की लागत से 111 किमी लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण.
  • अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत.
  • छत्तीसगढ़ रेलवे नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण का उद्घाटन.

सड़कबुनियादीढांचेमेंसुधार

  • एनएच-930 (37 किमी) झलमला-शेरपार खंड का उन्नयन.
  • एनएच-43 (75 किमी) अंबिकापुर-पत्थलगांव खंड का 2-लेन में उन्नयन.
  • एनएच-130डी (47.5 किमी) कोंडागांव-नारायणपुर खंड का उन्नयन.

शिक्षाऔरआवासक्षेत्रमेंसुधार

  • राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूलों का उद्घाटन.
  • रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की स्थापना.
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश.

छत्तीसगढ़कोमिलेगीनईदिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा छत्तीसगढ़ के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा देगा. 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की इन परियोजनाओं से राज्य की बिजली, रेल, सड़क, गैस और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इससे राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button