महाराष्ट्र

मराठी भाषा पर RSS नेता भैयाजी जोशी के बयान पर सियासी बवंडर, बोले सीएम फडणवीस?

मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी के मराठी भाषा को लेकर दिए गए बयान के तूल पकड़ने पर सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मराठी मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा है, उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को इसे सीखना और बोलना चाहिए। फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता भास्कर जाधव की महाराष्ट्र सरकार से आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी की टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगने की मांगा था।

फडणवीस ने रखी अपनी राय
एक दिन पहले आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी मुंबई की एक भाषा नहीं है। इसमें कई भाषाएं हैं। कुछ क्षेत्रों की अपनी भाषा है। घाटकोपर की भाषा गुजराती है। गिरगांव में आपको हिंदी बोलने वाले कम और मराठी बोलने वाले अधिक मिलेंगे।इसलिए आप मुंबई में रहें तो मराठी सीखनी जरूरी नहीं है। ऐसा जरूरी नहीं कि मुंबई में रहने के लिए आपको मराठी आनी ही चाहिए। भैयाजी जोशी के इस बयान से सीएम देवेंद्र फडणवीस सहमत नहीं हैं और उन्होंने कहा है कि मुंबई में रहना है तो सभी मराठी सीखनी चाहिए।

कांग्रेस-उद्धव की पार्टी भड़की
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने मांग की है कि मराठी भाषा और मुंबई का अपमान करने वाले भैयाजी जोशी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। लोंढे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा का हमेशा से मुंबई से द्वेष रहा है और इस विचारधारा के लोग लगातार मुंबई और मराठी के महत्व को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। संघ के भैयाजी जोशी द्वारा मुंबई और मराठी भाषा के बारे में दिया गया बयान जानबूझकर दिया गया था और यह मराठी भाषा और मुंबई का अपमान है। तो वहीं दूसरी तरफ शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि बाहर से लोग हमारे राज्य में आते हैं और यहां बस जाते हैं। हालांकि, इस भूमि की भाषा मराठी है, जैसे तमिलनाडु में तमिल और कर्नाटक में कन्नड़ है। भाजपा की विचारधारा महाराष्ट्र का अपमान करना है।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button