खेलराष्ट्रीय

चैंपियंस ट्रॉफी… न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी की दोनों फाइनलिस्ट टीम तय हो चुकी है। इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हरा कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना खतरनाक न्यूज़ीलैंड की टीम से होगा। न्यूजीलैंड की टीम ने कई बड़े मौकों पर टीम इंडिया का दिल तोड़ा है, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में कहानी कुछ और है।

न्यूजीलैंड ने दो बार हराया है

आईसीसी टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबलों की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने दो बार भारत का दिल तोड़ा है। न्यूजीलैंड एक ऐसी टीम है जिसका आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के मामले में रिकॉर्ड खास नहीं है। लेकिन बड़े मौके पर ये टीम हमेशा परेशान करती है। न्यूजीलैंड ने साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हराया था। वहीं यह टीम 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी टीम इंडिया को हराने में कामयाब रही थी।

रोहित की कप्तानी में कहानी अलग

हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की किस्मत अलग रहती है। रोहित ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में जब-जब टीम इंडिया की कप्तानी की है, न्यूजीलैंड की टीम कभी नहीं जीत पाई है। अभी तक रोहित की कप्तानी में तीन बार न्यूजीलैंड और भारत का सामना हुआ है। हर बार बाजी भारतीय टीम ने ही मारी है।

सबसे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड का सामना हुआ था। वहां टीम इंडिया जीती थी। इसके बाद इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमें टकराई थीं, तो भी टीम इंडिया ने बाजी मार ली थी। इसके अलावा इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज मैच में भी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button