मनोरंजन

‘पश्चिमी देशों में सुपरहीरो की कल्पना करती पड़ती है, लेकिन हमारे देश में वास्तविक में रहे हैं’

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है, लेकिन हमारे देश में सुपरहीरो वास्तविक में रहे हैं। राजधानी दिल्ली में अपनी आगामी फ़िल्म छावा के प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे विक्की कौशल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया फ़िल्म छावा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी उनके बलिदान और त्याग पर आधारित है।

उन्होंने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके शौर्यगाथा को तो सभी जानते हैं, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि छत्रपति संभाजी महाराज को लोग उतना नहीं जानते हैं, और इस फ़िल्म के माध्यम से हम उनकी शौर्यगाथा उनके बलिदान को दुनिया भर में पहुंचना चाहते हैं।” विक्की कौशल ने कहा, “पश्चिमी देशों में लोगों को सुपरहीरो की कल्पना करनी पड़ती है लेकिन हमारे पास वास्तविक में सुपरहीरो रहे हैं।”

ग़ौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल , रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button