अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी लवर से मिलने अमेरिका से पहुंची महिला, फिर जो हुआ…

चंडीगढ़, End of love story:  पाकिस्तानी प्रेमी के लिए एक महिला अमेरिका से सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच गई, लेकिन उसके साथ वहां जो कुछ हुआ वह सब उसके लिए अप्रत्याशित था। हालत यह हो गई कि उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई।

न्यूयॉर्क निवासी ओनिजाह एंड्रयू रॉबिन्सन अपने 19 वर्षीय ऑनलाइन दोस्त निदाल अहमद मेमन से शादी करने के इरादे से पाकिस्तान आई थीं, लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया।

रॉबिन्सन जब कराची पहुंचीं तो मेमन के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकारने से इन्कार कर दिया। इससे निराश होकर वह मेमन के घर के बाहर डेरा डालकर बैठ गईं। इस दौरान उनका वीजा भी समाप्त हो गया, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।

मामले ने पकड़ा तूल

रॉबिन्सन की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जब पाकिस्तानी कार्यकर्ता और यूट्यूबर ज़फ़र अब्बास ने उनकी मदद के लिए आवाज उठाई। इसके बाद सिंध के गवर्नर कमरान खान टेसोरी ने हस्तक्षेप किया और उन्हें वापस अमेरिका भेजने के लिए वीजा की समस्या हल करने और टिकट की व्यवस्था करने की पेशकश की।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button