मनोरंजन

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी वायरल गर्ल मोनालिसा

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले) : प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली कजरारी आंखों से चर्चा में आई मोनालिसा की अब फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। वायरल गर्ल मोनालिसा द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म में आर्मी मैन की बेटी का किरदार निभायेगी। फरवरी में फिल्म की होगी शूटिंग शुरू होने जा रही है। मोनालिसा मार्च-अप्रैल में शूटिंग के लिए जाएगी। प्रयागराज कुंभ में महेश्वर की मोनालिसा की एक रील वायरल होने से देश और दुनिया में सुर्खियों में आई थी। द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा महेश्वर के बंजारा समाज की नर्मदा तट और किले पर माला बेचने वाली बेटी मोनालिसा भोंसले के घर पहुंचे और फिल्म का एग्रीमेंट साइन किया। निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर फिल्म उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाने का दावा किया। द डायरी ऑफ मणीपुर फिल्म की शूटिंग मणिपुर, दिल्ली और लंदन में होगी।

क्या है मोनालिसा का रोल

फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में मोनालिसा नॉर्थ इंडियन आर्मी ऑफिसर की बेटी के रूप में नजर आने वाली हैं। यह किरदार इंफाल की रहने वाली एक लड़की का है, जो अपने पिता के लिए संघर्ष करती हैं और डिफेंस में जाने का सपना भी देखती हैं। जहां अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्हें जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। वहीं फिल्म में अपने लक्ष्य को पूरा करने को लेकर भी दिखाया जाएगा।

बता दें मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है। वह अभी सिर्फ 16 साल की हैं। मोनालिसा महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से सुर्खियों में आई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button