छत्तीसगढ़
अब रामसेतु के नाम से जाना जाएगा अंग्रेज जमाने का 100 साल पुराना पुल

न्यायधानी की जीवनदायिनी अरपा नदी में अंग्रेजों के जमाने के बने 100 साल से भी पुराने पुल को अब रामसेतु के नाम से जाना जाएगा. अरपा नदी पर बना यह पुल दशकों से राहगीरों को नदी के आर-पार जाने के काम आ रहा है. इस पुल को नगर निगम की ओर से रामसेतु नाम दिया जा रहा है.



