अंतर्राष्ट्रीय

यमन में गैस स्टेशन में विस्फोट से भीषण आग, जिंदा जल गए 15 लोग

International Desk:  मध्य यमन में एक गैस स्टेशन पर हुए विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें जिंदा जलने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट शनिवार को बायदा प्रांत के जहेर जिले में हुआ।

बयान के अनुसार, कम से कम 67 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 40 की हालत गंभीर है। मंत्रालय ने कहा कि बचाव दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऑनलाइन प्रसारित फुटेज में भीषण आग दिखाई दे रही है। आग के कारण वाहन जलकर राख हो गए और आसमान में धुएं का गुबार उठता नजर आया।  

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button