व्यापार

क्रिसमस और नए साल के मौके पर कई दिन बैंक रहेंगे बंद, RBI का ऐलान

बिजनेस डेस्कः नया साल आने में एक हफ्ते का समय बचा है। इसे लेकर लोगों ने अपना हॉलिडे प्लान करना शुरू भी कर दिया है लेकिन छुट्टियों के चलते कई बार वेकेशन प्लान करना मुश्किल हो जाता है। अगर बात बैंक कर्मचारियों की हो, तो इन्हें दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भर-भर कर छुट्टियां मिलेंगी। छुट्टियों की पूरी लिस्ट रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी कर दी है। ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी काम हो, तो इन्हें जल्द से जल्द निपटा लें इसके लिए पहले छुट्टियों की इस पूरी लिस्ट पर एक बार नजर फेर लें।

क्रिसमस ईव और क्रिसमस पर बैंकों की छुट्टी

क्रिसमस के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होने के चलते देश भर में सारे बैंक बंद रहेंगे। वहीं क्रिसमस ईव या क्रिसमस की पूर्व संध्या यानी कि मंगलवार को भी देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आज मिजोरम, नागालैंड और मेघालय जैसे राज्यों में बैंकों में अवकाश हैं। वहीं बुधवार 25 दिसंबर को अन्य राज्यों में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

बुधवार को आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाड़ु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में सभी बैंक बंद रहेंगे।

इन राज्यों में चार दिन बैंक रहेंगे बंद

वहीं क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक 26 दिसंबर को भी बंद रहेंगे। नागालैंड में तो क्रिसमस के चलते बैंकों में 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक छुट्टी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button