जरा हट के

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने पहने एक जैसे पायजामे, छिड़ गई बहस!

आपने कई बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड या पति-पत्नी को एक जैसे कपड़े पहने देखा होगा. सोशल मीडिया के दौर में प्यार जाहिर करने का ये भी एक तरीका होता है. दोनों एक मिलते-जुलते कपड़े पहनते हैं, फिर साथ में फोटो खिंचवाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. हाल ही में एक लड़की ने भी अपने प्रेमी के साथ मैचिंग पायजामे (Boyfriend Girlfriend wear matching pyjamas viral post) पहने. एक रंग, एक जैसी डिजाइन और एक जैसा मटीरियल. जब उन्होंने पायजामे की फोटो ऑनलाइन पोस्ट की तो लोगों ने तस्वीर में ऐसी चीज गौर की कि उनके बीच कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई. क्या आप इस तस्वीर को देखकर वो चीज गौर कर पाए?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक ग्रुप है, r/mildlyinfuriating. इस ग्रुप पर हाल ही में किसी ने एक फोटो पोस्ट की है जो वायरल हो रही है. DefenderofPolarBear नाम के यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट किया है जो एक महिला हैं. उन्होंने फोटो के साथ लिखा- मेरे बॉयफ्रेंड के माता-पिता ने 2 साल पहले हम दोनों के लिए मैचिंग राल्फ लॉरेन कंपनी के पायजामे खरीदे थे. हम उसे हमेशा साथ में पहनते हैं. देखिए महिलाओं वाले पायजामे का लुक कितना खराब है. साथ ही उसमें जेब भी नहीं है, जैसे पुरुषों के पायजामे में होते हैं

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button