स्वास्थ्य

फैटी लीवर खतरनाक बीमारी से बचकर रहें, भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हेल्थ की बज जाएगी बैंड!

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों एक बीमारी तेजी से अपने पैर पसार रही है. इस बीमारी का नाम है फैटी लिवर या लिवर सिरोसिस. सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और लीवर ट्रांसप्लांटेशन विभाग के कंसल्टेंट डॉ. उषास्त धीर ने इस बारे में बताया. डॉ. धीर ने बताया कि उनकी ओपीडी में पिछले कुछ वक्त से फैटी लीवर के मरीज ज्यादा बढ़ गए हैं.

इसकी बड़ी वजह यह है कि अब लोगों ने अपनी सेहत का ध्यान रखना बंद कर दिया है. सभी के पास गाड़ियां हैं. लोग गाड़ियों से ही आना-जाना पसंद करते हैं. घर बैठे लोग खाना मंगा रहे हैं और फास्ट फूड की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है. ऐसे में यह बीमारी आम हो गई है. लेकिन इस बीमारी को आम समझना लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है. इसलिए इसके प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है.

दिल्ली का पार्टी कल्चर है बड़ी वजह
डॉ. धीर ने बताया कि यह बीमारी एक जीवन शैली या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी बीमारी है. मधुमेह के रोगियों को यह बीमारी ज्यादा होती है, लेकिन अब बच्चों और महिलाओं में होने की सबसे बड़ी वजह यही है कि लोग एक्सरसाइज करना बंद कर चुके हैं. होटल में ज्यादा खाना खा रहे हैं. फास्ट फूड खा रहे हैं. कोल्ड ड्रिंक पी रहे हैं. दिल्ली के पार्टी कल्चर में शराब खूब पी जाती है. मोटापे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. फिजिकल एक्सरसाइज एकदम बंद है. तनाव ज्यादा है. खाने का पीने का कोई वक्त तय नहीं है, इसलिए यह बीमारी तेजी से फैल रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button