मध्यप्रदेश

पति करता है शक, जा रही हूं, पैरों पर सन्न करने वाली कहानी लिख गई राखी

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अलीपुरा थाना क्षेत्र के गंज गांव में एक महिला ने मौत को गले लगा लिया. हालांकि जान देने से पहले 21 साल की रानी पाल ने अपने दोनों पैरों में पेन से सुसाइड नोट लिखा. फिर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतिका ने लिखा मोबाइल फोन पर बात करने से पति शक करता है. माना जा रहा है कि युवती ने मोबाइल पर बात नहीं करने देना, मोबाइल छीनना और पति के शक करने की वजह से अपनी जान दे दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह राखी ने अपने घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. ससुराल के लोगों ने उसे देखा फिर घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिर फंदे से राखी की बॉडी को उतारा गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया.

परिवार ने लगाया आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. मृतिका के परिवार का कहना है कि ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई. इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाया और मामला शांत किया.

पैरों में लिखा सुसाइड नोट
महिला ने अपने सुसाइड नोट में कई बातों का जिक्र किया है. मृतिका ने लिखा कि पति उस पर बार-बार शक किया करता था. इस बात से वो काफी परेशान थी. इतना ही नहीं पति कई बार उसका फोन भी चेक किया करता था. उससे उसका मोबाइल भी छीन लिया गया था. इस वजह से वो अपने परिवार वालों से भी बात नहीं कर पाती थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button