जरा हट के

पूर्णिमा की रात नदी किनारे मिलाप कर रहे थे प्रेमी युगल, अचानक आ धमके ग्रामीण

जमुई. पूर्णिमा की रात चांद की शीतलता तले दो प्रेमी युगल नदी किनारे ठंडी हवाओं के झोंके के बीच आधी रात अपने प्रेम को परवान पर पहुंचा रहे थे. प्रेमी अपने प्रेमिका की तुलना चांद से कर रहा था और कभी चांद में अपनी प्रेमिका को तो कभी अपनी प्रेमिका में चांद को देख रहा था. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी वहां कई अनजान लोग पहुंच गए. प्रेमी-प्रेमिका इस से पहले कुछ समझ सकते कि उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि प्रकरण चर्चा का विषय बन गया. मामला जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित पतौना गांव का है. जहां आधी रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जबरन शादी करा दी.

कई महीनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित मांगो बंदर गांव के रहने वाले शंभू ठाकुर के पुत्र रंजन ठाकुर का प्रेम-प्रसंग मलयपुर थाना क्षेत्र के विनोद ठाकुर की बेटी रितु कुमारी के साथ चल रहा था. दोनों एक दूसरे के लगातार संपर्क में थे. दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से फोन पर बात भी करते थे और अक्सर प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंच जाता था. प्रेमिका का गांव नदी के किनारे अवस्थित है, इस कारण दोनों प्रेमी-प्रेमिका ग्रामीणों की नजर से बचकर नदी किनारे जमीन पर बैठकर घंटे मुलाकात किया करते थे. शुक्रवार को भी प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके गांव पहुंचा था. दोनों नदी किनारे बैठकर अपने प्रेम का इजहार कर ही रहे थे कि इस दौरान ग्रामीण वहां पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया.

जबरन करा दी प्रेमी युगल की शादी

बताया जाता है कि जिस वक्त रंजन अपनी प्रेमिका रितु से मिलने पहुंचा था. उस दौरान ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ गई और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने जबरन रंजन से रितु की मांग में सिंदूर भरवा दिया. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया. वीडियो में देखा जा रहा है लोग किस प्रकार जबरन उसे सिंदूर डालने के लिए कह रहे हैं. उनमें से कुछ लोग रंजन को यह धमकी भी दे रहे हैं कि वह अगर रितु को अच्छे से नहीं रखेगा तो उसके साथ मारपीट भी करेंगे. प्रेमी युगल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button