मध्यप्रदेश

 फैजान के साथ फ्लैट पर ये सब कर रही थीं लड़कियां, पुलिस भी हैरान

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंकाने वाली खबर है. यहां से कुछ वीडियो वायरल हुए हैं. इसमें एक लड़का कुछ लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है. सभी लड़का खुद भी नशा कर रहा है और लड़कियों को भी करवा रहा है. लड़कियां यहां डांस भी कर रही हैं. ये वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है. इस बीच हिंदूवादी संगठन ने युवक के फ्लैट पर दबिश दी. उसके फ्लैट से हथियार सहित कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली. संगठन ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस फ्लैट में मिली लड़कियों की भी जांच करेगी. माना जा रहा है कि यह युवक सेक्स रैकेट में भी लिप्त है.

गौरतलब है कि, यह मामला महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट का है. हिंदूवादी सगठन ने इस फ्लैट से फैजान नाम के लड़के को पकड़ा है. वह देवास का रहने वाला है. उसके साथ फ्लैट में तीन लड़कियां भी थीं. हिंदू संगठन के सदस्यों ने बताया कि किसी ने शिकायत की थी महालक्ष्मी नगर के फ्लैट में अवैध गतिविधियां हो रही हैं. जब हमने वहां दबिश दी तो फ्लैट में तीन लड़कियां मिलीं. पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक लड़की खरगौन की रहने वाली है. जबकि, दो अन्य लड़कियां दिल्ली की हैं. हमें कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली. आरोपी लड़का खुद तो नशा करता ही है, लड़कियों को भी कराता है. आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक चैट भी मिली है. इससे लगता है कि वह किसी सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हुआ है.

पुलिस ने कही ये बात
एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि फैजान को हिरासत में लिया है. हम ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले की जांच कर रहे हैं. वह एक कैफे चलाता था. लड़कियों की भी जांच की जाएगी. चूंकि, वह फ्लैट और कैफे चलाता था, इसलिए हर पहलू पर जांच की जा रही है. पुलिस मकान मालिक से भी बात करेगी. वह भेष बदलकर घूमता था कि नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी. उसके खिलाफ फिलहाल आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button