खेल

IPL 2025 से पहले MI ने बदला अपना हेड कोच

नई दिल्ली। IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने अपना हेड कोच बदल दिया है। मुंबई इंडियंस ने खराब प्रदर्शन के चलते मार्क बाउचर को हेड कोच के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के मुख्य कोच रहे थे। हालांकि 2022 में एमआई फ्रैचाइजी के दूसरे लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण उन्हें फ्रैंचाइजी का वैश्विक प्रमुख बनाया गया था, लेकिन अभी उन्हें फिर से वापस टीम के लिए लाया गया है। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे।

एमआई की ओर से फ्रैंचाइजी मालिक आकाश अंबानी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हम महेला को वापस मुख्य कोच के रूप में लाकर बहुत उत्साहित हैं। हमारी अन्य टीमें भी अब अपनी पांव जमा चुकी हैं और यह महेला को वापस लाने का सही समय है। उनके नेतृत्व और ज्ञान से एमआई को हमेशा लाभ मिला है। हम इस मौके पर बाउचर को भी उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। वह एमआई परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं।

इस अवसर पर जयवर्धने ने कहा कि एमआई परिवार के साथ मेरी यात्रा विकास की यात्रा रही है। 2017 में भी जब मैं आया था तो भविष्य के लिए एक टीम तैयार करनी थी, अभी भी कुछ वैसा ही अवसर है। यह मेरे लिए एक उत्साहित करने वाली चुनौती है और मैं इस अवसर के लिए तैयार हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button