खेल

भारत को तीसरा पदक, शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम ने जीता रजत

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। पहले दिन पदक खाता खुलने के बाद भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन भी पदकों पर होंगी। जानें डे-2 में भारत का पूरा कार्यक्रम, प्रमुख मुकाबले और पदक स्पर्धाएं।

Asian Games Live: 4×200 मीटर रिले की हीट में भारत आखिरी स्थान पर

पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले की हीट में चीन और जापान का दबदबा देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय टीम देशों के बीच आखिरी स्थान पर रही। भारतीय तैराकों के स्प्लिट टाइम भी सामने आए हैं। भारत की ओर से वेदांत माधवन ने पहले और दूसरे लेग में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी चरण में उनकी गति कुछ कम हो गई।

Asian Games Live: वेदांत माधवन का 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल मुकाबला

अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा की हीट में हिस्सा ले रहे हैं। इस स्पर्धा में चीन और जापान को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम की नजर फाइनल में जगह बनाने पर है।

08:27 AM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: टेबल टेनिस में पाकिस्तान को रौंदकर भारत क्वार्टर फाइनल में

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से सुतीर्था मुखर्जी, सिंद्रेला दास और श्रीजा अकुला ने अपने-अपने मुकाबले सीधे सेटों में जीतकर टीम को अगले दौर में पहुंचाया। पाकिस्तान की टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने कोई खास चुनौती पेश नहीं कर सकी।

Asian Games Live: अब तक के नतीजे

  • सॉफ्ट टेनिस: आध्या तिवारी और जय मीना ने मिश्रित युगल ग्रुप-बी मुकाबले में कंबोडिया की वीवा चाओ और चानरोसेका खुन को 5-0 से हराया।
  • स्विमिंग: श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बनाई, जबकि ऋषभ दास रिजर्व में रहे।
  • स्विमिंग: आकाश मणि और गीतिश शाह पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह नहीं बना सके।
  • स्विमिंग: दनुश सुरेश पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।
  • वुशू: न्येमान वांगसू महिलाओं की चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं।
  • शूटिंग: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • टेबल टेनिस: भारत ने महिला टीम के ग्रुप-एफ मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराया।

07:40 AM, 21-Sep-2026

Asian Games Live: व्यक्तिगत रूप से रूद्रांक्ष, हिमांशु फाइनल में

10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत पुरुष प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। रूद्रांक्ष 631.8 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। राकेश पार्थ 628.3 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे। व्यक्तिगत इवेंट का फाइनल सुबह नौ बजे शुरू होगा।

Asian Games Live: स्विमिंग में श्रीहरि नटराज फाइनल में

भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने अपनी हीट में 25.37 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उनका समय उन्हें फाइनल में पहुंचने वाला 10वां और आखिरी क्वालीफायर बनाने के लिए पर्याप्त रहा। वहीं, इसी हीट में ऋषभ दास 25.41 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और फाइनल के लिए रिजर्व में हैं।

पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भारत के आकाश मणि और गीतिश शाह फाइनल में जगह नहीं बना सके। आकाश 26वें और गीतिश 28वें स्थान पर रहे। दोनों ने 23 सेकंड से कम का समय निकाला, लेकिन क्वालीफाइंग स्तर इससे काफी बेहतर रहा। इस स्पर्धा का एशियन गेम्स रिकॉर्ड 21.71 सेकंड है। वहीं, पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में दनुश सुरेश भी अगले दौर में नहीं पहुंच सके। वह हीट-2 में आठवें स्थान पर रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button