अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ने से तीन युवकों की मौत  , दो गंभीर रूप से घायल

भानुप्रतापपुर। दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ गई। इससे तीन युवकों की मौत दुर्घटनास्थल पर हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है.

सड़क हादसा ताडोकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोन्दानार गांव के पास हुआ, जहां दो बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें 5 युवक घायल हो गए. इनमें 4 घायलों को अंतागढ़ में प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. घायलों में एक युवक की मौत अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई. वहीं दूसरे ने कांकेर जिला अस्पताल में दम तोड़ा तो तीसरे युवक को रायपुर रेफर किया गया था, जिसकी धमतरी के पास रास्ते में मौत हो गई. तडोकी थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि एक बाइक में ग्राम वरचे तो दूसरी बाइक में केसेकोड़ी के युवक सवार थे. मृतक तीनों युवक कोइलीबेड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. वहीं अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने युवकों के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मैं अंतागढ़ में ही हूं और लगातार परिजनों के सम्पर्क में हूं. हरसंभव सहयोग कर रहे हूं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button