छत्तीसगढ़

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

रायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में आरक्षक कमलेश वर्मा और रुपेश निषाद की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गोपी साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम तर्रा निवासी आरक्षक कमलेश वर्मा अपने गांव के ही रुपेश निषाद और गोपी साहू के साथ रायपुर घूमने गए थे। रात में तीनों कार से वापस खरोरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बरौंडा के पास खरोरा की ओर से आ रहे भूसे से भारी ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के बुरी परखच्चे उड़ गए। हादसे में कमलेश और रुपेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।बता दें कि कुछ दिन पहले ही तिल्दा से सिलतरा हुआ था स्थानांतरण आरक्षक कमलेश वर्मा पहले तिल्दा थाने में पदस्थ थे। कुछ समय पहले ही स्थानांतरण हो कर सिलतरा थाने आये थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button