कई बड़े लोग मुझे कास्ट नहीं करते’, कॉफी विद करण में अक्षय कुमार का बड़ा बयान

कॉफी विद करण 9′ में अक्षय कुमार और रवि किशन ने शिरकत की. दोनों की जोड़ी को शो में काफी पसंद किया जा रहा है. शो में अक्षय और रवि ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. शो में अक्षय कुमार ने बताया कि वो 8 घंटे काम करते हैं, इसी वजह से कई बड़े लोग उनके साथ काम करने में झिझकते हैं.
अक्षय कुमार ने बताया कि वो जब वो सेट पर होते हैं तो कहीं नहीं जाते हैं और पूरी मेहनत से काम करते हैं. इसके बाद करण जौहर ने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि वो नए डायरेक्टर्स को मौका देते हैं और हमेशा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों का ख्याल रखते हैं. इस पर अक्षय ने कहा, ‘असल में बात ये भी है कि कई बड़े लोग मुझे अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं करना चाहते.’
8 घंटे लगातार काम करता हूं’
आगे उन्होंने कहा, ‘वो कहते हैं कि मैं सिर्फ 8 घंटे काम करता हूं. लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि मैं उन आठ घंटों में वैनिटी तक भी नहीं जाता हूं.’
फिर रवि किशन ने कहा कि इस दौरान अक्षय कुमार पूरा 100 परसेंट देते हैं. रवि किशन ने कहा कि उन्होंने अक्षय के साथ 4 फिल्मों में काम किया है और अक्षय बहुत मेहनत से काम करते हैं. रवि ने कहा, ‘वो प्रोड्यूसर के पैसे भी बचाते हैं. ऐसा ही अक्षय कुमार बनते हैं. इससे कई लोगों को काम भी मिलता है. यूनिट में आमतौर पर 300-400 लोग होते हैं. प्रोड्यूसर भी खुश रहते हैं. उनका पैसा बर्बाद नहीं होता. वो लगभग 55 दिनों में फिल्मों पूरी कर लेते हैं.’
बता दें कि रवि किशन ने कॉफी विद करण में डेब्यू किया है. वहीं अक्षय कुमार पांचवीं बार शो में नजर आए. वो पहली बार 2014 में शो में नजर आए थे.
वर्क फ्रंट पर अक्षय कुमार को फिल्म ‘हैवान’ में देखा गया. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया. फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आए.



