तकनीकी

फोन पर जो बात करो, उसके दिखने लगते हैं Ads? तुरंत बंद करें ये सेटिंग

 How To Stop Ads: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आपने किसी दोस्त से फोन पर नए जूते खरीदने या कहीं घूमने जाने की बात की हो और कुछ ही मिनटों में इंस्टाग्राम या यूट्यूब खोलते ही उसी चीज के ऐड स्क्रीन पर दिखने लगें. ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनका स्मार्टफोन चोरी-छिपे उनकी सारी बातें सुन रहा है. हालांकि टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर बार फोन का माइक आपकी बातें नहीं सुनता बल्कि इसके पीछे कंपनियों का बेहद एडवांस डेटा ट्रैकिंग एल्गोरिदम काम करता है. 

आपकी लोकेशन, सर्च हिस्ट्री, शॉपिंग ऐप्स की एक्टिविटी और दोस्तों के नेटवर्क के आधार पर यह सिस्टम अंदाजा लगा लेता है कि आप क्या खरीदने वाले हैं. अगर आप भी इस तरह आने वाले ऐड्स से परेशान हो चुके हैं तो अपने फोन की इस सेटिंग्स को तुरंत बंद करके अपनी प्राइवेसी को सेफ कर सकते हैं. जान लीजिए पूरा तरीका.

हटाएं माइक की परमिशन और वॉयस ट्रैकिंग

कई बार हम जल्दबाजी में किसी भी नए ऐप को इंस्टॉल करते वक्त कैमरा, लोकेशन और माइक्रोफोन की परमिशन दे देते हैं. शॉपिंग, गेमिंग या फोटो एडिटिंग जैसे ऐप्स को आपके माइक की कोई जरूरत नहीं होती फिर भी वे बैकग्राउंड में इसका एक्सेस लेकर रखते हैं. इसे बंद करने के लिए अपने फोन की Settings में जाएं और Privacy या App Permissions के ऑप्शन पर टैप करें. यहां Microphone पर क्लिक करें और देखें कि किन ऐप्स को इसका एक्सेस मिला हुआ है. 

जिन ऐप्स के लिए माइक जरूरी नहीं है उनकी परमिशन तुरंत Don’t Allow कर दें. इसके अलावा अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो गूगल अकाउंट की Data & Privacy सेटिंग में जाकर Web And App Activity के अंदर मौजूद Include Audio And Voice Activity वाले बॉक्स को भी अनचेक कर दें जिससे आपकी आवाज रिकॉर्ड न हो.

गूगल की ऐड आईडी और पर्सनलाइज्ड ऐड्स को करें बंद

इंटरनेट पर आप जो भी देखते या सर्च करते हैं गूगल उसका एक प्रोफाइल तैयार करता है जिससे आपको आपकी पसंद के मुताबिक ऐड दिखाए जा सकें. इस ट्रैकिंग को रोकने के लिए अपने फोन की सेटिंग्स में नीचे स्क्रॉल करें और Google के ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको Ads ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें. अब स्क्रीन पर डिलीट एडवरटाइजिंग आईडी या रीसेट एडवरटाइजिंग आईडी का ऑप्शन मिलेगा. 

जिस पर टैप करके आप अपनी पुरानी ट्रैकिंग आईडी को मिटा सकते हैं. इसके साथ ही अपने गूगल अकाउंट के माय ऐड सेंटर में जाकर पर्सनलाइज्ड ऐड्स के टॉगल को भी ऑफ कर दें. इस एक बदलाव के बाद गूगल आपकी सर्च हिस्ट्री और लोकेशन के हिसाब से ऐड दिखाना बंद कर देगा और आपको सिर्फ नार्मल ऐड ही नजर आएंगे.

सोशल मीडिया ऐप्स की ऑफ-प्लेटफॉर्म ट्रैकिंग बंद करें

सिर्फ गूगल ही नहीं बल्कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भी आपकी हर ऑनलाइन एक्टविटी पर नजर रखते हैं. आप किसी दूसरी वेबसाइट पर क्या देख रहे हैं या किस शॉपिंग ऐप में कौन सा सामान कार्ट में डाल रहे हैं यह डेटा भी इन ऐप्स तक पहुंचता है. इसे रोकने के लिए इंस्टाग्राम या फेसबुक ऐप की सेटिंग्स में जाएं और अकाउंट्स सेंटर को खोलें. 

यहां योर इन्फॉर्मेशन एंड परमिशन्स पर टैप करें जिसके अंदर आपको योर एक्टिविटी ऑफ मेटा टेक्नोलॉजीज का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करके डिस्कनेक्ट फ्यूचर एक्टिविटी को चुन लें और पुरानी हिस्ट्री को भी क्लियर कर दें. इसके बाद सोशल मीडिया ऐप्स बाहर की वेबसाइट्स से आपका डेटा जुटाकर आपको टारगेटेड ऐड नहीं दिखा पाएंगे. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button