जरा हट के

जान जोखिम में डालकर पाताल लोक पहुंचा राजस्थान का किसान, बताया- सूखे कुएं में पानी कैसे लाते हैं

VIRAL VIDEO: हम सबने बचपन से ‘पाताल लोक’ की कहानियां खूब सुनी हैं. कोई कहता है वहां सांपों का बसेरा है, तो कोई कहता है वहां कोई और ही दुनिया बसती है. लेकिन क्या कभी किसी ने सच में पाताल के दर्शन किए हैं? सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान के एक किसान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर हमें जमीन से करीब 1000 फीट नीचे की एक हैरान करने वाली दुनिया दिखाई है. यह कहानी एक किसान के हौसले और उसकी रोजमर्रा की कड़े संघर्ष की हकीकत है.

जैसे-जैसे दिन ढला और अंधेरा बढ़ा

सफर की शुरुआत होती है एक पतले से रस्से और लोहे के जुगाड़ से, जिस पर बैठकर यह किसान धीरे-धीरे कुएं की अंतहीन गहराई में उतरता है. शुरू के 200 फीट पार करते ही ऊपर की रोशनी धुंधली होने लगती है. सूरज की किरणें साथ छोड़ देती हैं, मोबाइल का नेटवर्क गायब हो जाता है और हवा इतनी भारी हो जाती है कि सांस लेना दूभर होने लगता है.
    
300 फीट नीचे पहुंचते-पहुंचते ऐसा लगता है मानो ऊपर जाने का रास्ता हमेशा के लिए बंद हो गया हो. चारों तरफ सिर्फ बिजली के तार, पानी के पाइप और घुप्प अंधेरा. अक्सर लोग सवाल करते हैं कि इतनी गहराई में क्या सांप-बिच्छू होते हैं? इस जांबाज किसान ने कैमरे की रोशनी में दिखाया कि नीचे ऐसा कोई डर नहीं है. वहां सिर्फ इंसानी मेहनत का पसीना और कुदरत की नमी है.  

पाताल की गहराई में ‘चाय की चुस्की’ 

कुएं के बिल्कुल नीचे पहुंचने पर जो नजारा दिखता है, वह दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देता है. वहां पानी के बीच एक और शख्स काम करता दिखाई देता है. इतनी खतरनाक और उमस भरी जगह पर पहुंचने के बाद यह किसान सबसे पहले राहत की एक प्याली चाय पीता है. जमीन के इतने नीचे चाय पीना अपने आप में एक अनोखा और कभी न भूलने वाला अनुभव है. चाय की चुस्की के बाद किसान हमें असली विज्ञान समझाता है. वह दिखाता है कि आखिर सूखे कुएं में पानी दोबारा कैसे लाया जाता है.

साइड बोरिंग तकनीक: जब कुएं का पानी सूखने लगता है, तो कुएं की मजबूत दीवारों के अंदर एक खास मशीन से तिरछी या आड़ी (Horizontal) बोरिंग की जाती है.

पानी का रिसाव: इस बोरिंग के जरिए पत्थरों और मिट्टी के बीच छिपा शुद्ध, मीठा पानी रिसकर कुएं में गिरना शुरू हो जाता है.

किसान की मेहनत को सलाम

यह वीडियो सिर्फ एक रोमांचक सफर नहीं है, बल्कि यह हमारे अन्नदाता के उस कड़े संघर्ष को बयां करता है जो वो खेतों की प्यास बुझाने के लिए रोज करता है. बिना किसी बनावटी ड्रामे के, इस किसान ने हमें दिखाया कि हमारे घरों तक पहुंचने वाले अनाज के पीछे कितनी गहरी और जोखिम भरी मेहनत छिपी होती है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button