जरा हट के
पहले लकड़ी से बना था ये खूबसूरत महल, इसके लिए अलग ही हुआ करते थे कानून, एक बौद्ध मंदिर है इसके अंदर!

- थाईलैंड का ग्रैंड पैलेस वहां का शाही महल है, जो 242 साल पुराना है. शाही महल की तरह औपचारिक तौर पर काम करने के बाद भी यह थाईलैंड का बड़ा पर्यटक आकर्षण है. यह पहले पूरी तरह से लकड़ी का बना था. लेकिन आज एक खूबसूरत पक्का महल है.
- थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक दुनिया का ऐसा शहर है जो अपने आप में एक बड़ा टूरिस्ट प्लेस है. यहां का शाही महल जिसे ग्रैंड पैलेस भी कहा जाता है, खास आकर्षण है. बैंकॉक के बीचोंबीच बना यह महल 18वीं सदी में बनाया गया था. इसके बनने के इतिहास से लेकर इसका उपयोग बड़ा रोचक है. पर्यटकों के लिए आकर्षण होने के बाद भी आज भी यहां आधिकारिक गतिविधियां होती हैं. यह महल 218,000 वर्ग मीटर के इलाके में फैला हुआ है और चार दीवारों से घिरा हुआ है, जिसकी लंबाई 1,900 मीटर है. 1782 में, राजा फुथयोत्फा चुललोक जिन्हें राम I के नाम से भी जाना जाता है, ने ग्रैंड पैलेस बनवाना शुरू किया था. अपनी राजधानी स्थानांतरित करने के बाद इसे बनवाना शुरू किया था



