अन्य राज्य

दिल्ली मेट्रो के अंदर सरकार पर सवाल, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मिले विवादित पोस्टर, स्पेशल सेल कर रही जांच

नई दिल्ली: एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो के अंदर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए दो पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है। एक पोस्टर पर लोगों से जुड़ने की अपील के साथ वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्यूआर कोड भी बना हुआ था।

क्या था पूरा मामला

आईजीआईए मेट्रो थाना पुलिस ने दोनों पोस्टर कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्पेशल सेल भी जांच कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 20 अक्टूबर को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो में ट्रेन ऑपरेटर के तौर पर तरुण चौधरी की ड्यूटी थी। वह मेट्रो से शाम 7:15 पर यशोभूमि स्टेशन पहुंचे। वह ट्रेन के केबिन के अंदर से जांच करते हुए जा रहे थे। उन्हें ट्रेन के अंदर एक सीट पर दो पोस्टर चिपके दिखाई दिए।

पोस्टरों पर लिखा थी ये बात

तरुण ने अधिकारियों और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पोस्टर द्वारका सेक्टर-21 के स्टेशन कंट्रोलर को दे दिए। स्टेशन कंट्रोलर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहले पोस्टर पर ‘यू कैन चेंज योर ओन लाइफ’ और ‘वोटिंग प्रोटेस्ट’, ‘स्पेक्ट्रम ऑफ इंगेजमेंट’ और ‘कम्युनिटी बिल्डिंग रिफॉर्म’ जैसे वाक्य लिखे थे। दूसरे पोस्टर पर ‘डिसेटिस्फाइड ? यू आर नॉट अलोन’ शीर्षक के साथ सरकार की योजनाओं और अभियान पर सवाल उठाए गए थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button