अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में बाढ़ से फिर मची तबाही, 5 लोग लापता; बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचा रेस्क्यू दल

 काठमांडू। 13 अक्टूबर को नेपाल की सेना का बचाव दल सोमवार को उन गांवों में पहुंचा जहां एक दिन पहले अचानक बाढ़ आ गई थी। उन्होंने राहत सामग्री पहुंचाई और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस इलाके से कम से कम 5 लोग लापता हैं।

बाढ़ से पहले लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया

हेलीकॉप्टर और सैनिकों ने उत्तर मध्य नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी के किनारे बसे समुदायों तक भोजन और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई। फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है। सरकार ने कहा कि समय रहते चेतावनी मिलने के कारण बाढ़ आने से पहले ही ज्यादातर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। गोरखा जिले के मुख्य सरकारी प्रशासक धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को 200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button