अन्य राज्यराष्ट्रीय

CJP के सौरभ, आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने फिर लिया हिरासत में, जंतर-मंतर पर रोक के बावजूद पहुंचे

 नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका द‍िल्‍ली पुल‍िस ने फ‍िर ह‍िरासत में ले ल‍िया है. दोनों नेता सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैर‍िकेड तोड़कर जंतर-मंतर की तरफ बढ़ रहे थे. तभी पुल‍िस ने इन नेताओं को रोककर पकड़ ल‍िया. द‍िल्‍ली पुल‍िस ने यह कार्यवाही जंतर-मंतर के प्रदर्शन स्‍थल न रहने के चलते की है. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारतीय न्‍याय संह‍िता की धारा 163 लागू है और यहां क‍िसी भी तरह के प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है.

12 अक्‍टूबर को खुद केंद्र सरकार ने अपने नोट‍िफ‍िकेशन में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्‍थल के तौर पर प्रत‍िबंध‍ित कर द‍िया है. सरकार ने प्रदर्शनकार‍ियों को व‍िरोध प्रदर्शन के लिए तीन नई जगहें सोमवार को दी हैं. इनमें बुराड़ी मैदान, रामलीला मैदान और सीबीडी ग्राउंड हैं.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button