WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings

आजकल हमारे फोन पर WhatsApp सिर्फ अपनों से Chat करने का जरिया नहीं रहा. बल्कि Cyber ठगी का भी बड़ा जरिया बन चुका है. अगर आपके फोन पर भी अचानक किसी Unknown International Number नंबर जैसे Pakistan, Vietnam या बिना नाम वाले नंबर से WhatsApp Call या Video Call आती है. तो फौरन सतर्क हो जाइए. थोड़ी सी लापरवाही आपके Bank खाते को खाली कर सकती है.
आजकल Cyber क्रिमिनल्स लोगों को डराने, Digital Arrest का डर दिखाने और न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करने के लिए सीधे WhatsApp कॉलिंग का सहारा ले रहे हैं. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिर्फ एक Call उठाने से क्या होगा, लेकिन एक Unknown काॅल भी आपके Phone की Location और Personal Data लीक कर सकती है. जानें Unknown काॅल्स से क्या-क्या खतरे होंते हैं इनसे बचना चाहते हैं तो WhatsApp में यह 2 Settings कर लें ऑन.
Unknown कॉल से होने वाले बड़े खतरे
अक्सर लोगों के फोन पर Unknown नंबरों से Missed कॉल या डायरेक्ट Video Call आती है. जब कोई Call उठाता है तो जालसाज Police Officer, CBI या Custom अधिकारी बनकर फर्जी आरोप लगाने लगते हैं. इसे आज के समय में Digital Arrest कहा जाता है. जिसमें लोगों को घंटों फोन पर डराकर लाखों रुपये की उगाही कर ली जाती है. इसके अलावा Video Call Blackmailing का खतरा भी बहुत तेजी से फैला है.
जिसमें Call रिसीव होते ही सामने अश्लील वीडियो चलाकर तुरंत स्क्रीनशॉट ले लिया जाता है. इसके बाद बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल किया जाता है. तकनीकी तौर पर भी जब आप किसी अनजान की Call अटेंड करते हैं, तो पीयर-टू-पीयर कनेक्शन बनने से आपका IP Address यानी इंटरनेट लोकेशन सामने वाले को आसानी से ट्रेस हो सकती है. यह IP लीक आपके डिवाइस की Privacy को हमेशा के लिए खतरे में डाल देती है और आप निशाने पर आ जाते हैं.
Silent Unknown Callers सेटिंग ऑन करें
Unknown नंबरों के इस पूरी परेशानी से बचने का सबसे आसान तरीका WhatsApp के भीतर ही मौजूद है. जिसे Silent Unknown Callers कहा जाता है. इस फीचर को ऑन करने के बाद अगर कोई भी ऐसा नंबर आपको कॉल करेगा जो आपकी Contact List में Save नहीं है तो आपके फोन की घंटी बिल्कुल नहीं बजेगी. यानी Scammers की कोई भी कॉल आपके काम में खलल नहीं डाल पाएगी और आप हड़बड़ी में कोई Fraud Call उठाने से बच जाएंगे.
इसे Activate करना बहुत आसान है. सबसे पहले WhatsApp खोलें और Settings मेन्यू में जाएं. वहां Privacy पर टैप करें और नीचे स्क्रॉल करके Calls वाले Option को सेलेक्ट करें. वहां आपको Silent Unknown Callers का बटन दिखेगा, उसे तुरंत ऑन कर दीजिए. अब वह Calls सिर्फ आपके Call Tab में दिखाई देंगी लेकिन फोन की रिंग नहीं बजेगी. छोटा सा बदलाव आपको ज्यादातर Digital Fraud से सुरक्षित रखने में कारगर साबित होता है.



