मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ की सुनामी, दुनियाभर में 175 करोड़ पार कलेक्शन, ‘पेद्दी’ समेत इन 7 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा रही है. फिल्म धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 175 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस कर लिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर. 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 53.50 करोड़ कमाए. फिल्म को 16,868 शोज मिले. फिल्म को 48.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 15,759 शोज मिले और 60.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दो दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. फिल्म ने 115.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 138.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

175 करोड़ पार ‘दृश्यम 3’
 
दूसरे दिन फिल्म को 2,043,670 फुटफॉल मिला. टोटल दो दिनों में फिल्म को 4,502,040 फुटफॉल मिला. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में 20 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 38.50 करोड़ ओवरसीज मार्केट में कमा लिए. वहीं दुनियाभर में फिल्म न 177.10 करोड़ की कमाई की.

इन 7 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा

  • ‘पेद्दी’ ने दो दिनों में वर्ल्ड वाइड 148.49 करोड़ कमाए.
  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 61.50 करोड़ की कमाई की थी.
  • ‘धमाल 4’ ने दो दिनों में दुनियाभर में 52.80 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • ‘कॉकटेल 2’ दो दिनों में दुनियाभर 50.45 करोड़ का कारोबार किया.
  • ‘मर्दानी 3’ ने दो दिन में 16.70 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • ‘इक्कीस’ ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 13.85 करोड़ का बिजनेस किया.
  • ‘ओ रोमियो’ ने 30.38 करोड़ की कमाई की. 

फिल्म 2 ‘अक्टूबर’ को रिलीज हुई. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. वो विजय सालगांवकर के रोल में दिखे हैं. फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबु, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button