खेलमनोरंजन

लंदन में सुबह-सुबह स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, कॉफी पीती दिखीं एक्ट्रेस, स्ट्रॉलर संभालते नजर आए क्रिकेटर

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपनी सादगी भरी आउटिंग को लेकर चर्चा में हैं. दोनों को मंगलवार सुबह लंदन की सड़कों पर साथ टहलते हुए स्पॉट किया गया. कपल की इस मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले विराट और अनुष्का का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

वायरल तस्वीरों में विराट कोहली ऑलिव ग्रीन स्वेटशर्ट और डेनिम में कैजुअल लुक में नजर आए. वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी बेहद सिंपल और कंफर्टेबल लुक चुना. वह टॉप, जॉगर्स, जैकेट और कैप में दिखाई दीं.

लंदन में सुबह-सुबह स्पॉट हुए विराट-अनुष्का

दोनों सड़क पर साथ-साथ चलते नजर आए. खास बात यह रही कि उनके साथ एक खाली स्ट्रॉलर भी दिखाई दिया. एक तस्वीर में विराट स्ट्रॉलर संभालते दिखे, जबकि अनुष्का आराम से कॉफी पीती हुई उनके साथ चल रही थीं. एक दूसरी तस्वीर में दोनों सड़क पर एक महिला से बातचीत करते नजर आए.

विराट और अनुष्का की यह झलक ऐसे समय में सामने आई है, जब दोनों की लंदन में मौजूदगी लगातार चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में विराट ने भी सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की निजी जिंदगी की एक छोटी-सी झलक शेयर की थी. उनकी इंस्टा स्टोरी में दोनों के मैचिंग सफेद जूते नजर आए थे. इस प्यारी-सी तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा था.

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी. इसके बाद दोनों बेटी वामिका के माता-पिता बने और 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ. दोनों अपने बच्चों को मीडिया की नजरों से दूर रखते हैं और अपनी फैमिली लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं.

क्यों विराट और अनुष्का शिफ्ट हुए लंदन?

विराट और अनुष्का के लंदन शिफ्ट होने को लेकर भी काफी चर्चा रही है. हाल ही में डॉक्टर श्रीराम नेने ने बताया था कि कपल बच्चों को मीडिया की लगातार नजरों से दूर एक शांत माहौल में बड़ा करना चाहता था. हालांकि, दोनों भारत भी आते-जाते रहते हैं.

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

वहीं, अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ में पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आने वाली हैं. नेटफ्लिक्स ने 2022 में फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया था और इसे झूलन की जिंदगी से प्रेरित बताया था. हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर अब तक ऑफिशियल तारीख सामने नहीं आई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button