मंगलवार को फिर ‘हनुमान अंश’ की रही धूम, ‘हैवान’ की हालत हुई बुरी, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिर हनुमान अंश पर बजरंग बली की कृपा बरसी और इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की. वहीं हैवान से लेकर मिर्जापुर द मूवी तक कई फिलमों की कमाई स्थिर रही. चलिए यहां जानते हैं ट्यूज्डे को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
हैवान ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 5 दिन बाद भी ये क्राइम थ्रिलर 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. वहीं मंगलवार को यानी रिलीज के 5वें दिन इसकी कमाई स्थिर रही.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हैवान ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 70 लाख रुपये कमाए.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 8.75 करोड़ रुपये हो गई है.
मिर्जापुर द मूवी ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया?
मिर्जापुर द मूवी की कमाई में दूसरे हफ्ते में गिरावट आई है फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 6 हजार 950 शो में 5.50 करोड़ की नेट कमाई की.
- इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 195.70 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ हो गया है.
- ओवरसीज में फिल्म ने 12वें दिन 1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका अब तक का कुल ओवरसीज़ ग्रॉस कलेक्शन 48.00 करोड़ हो गया है.
- इसके साथ ही, दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 281.14 करोड़ तक पहुंच गया है.
इरुमुडी ने चौथे मंगलवार कितनी की कमाई?
रवि तेजा की इरुमुडी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है और ये अब भी अच्छी कमाई कर रही है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 26वें दिन, ‘इरुमुडी’ ने 1 हजार 309 शो में 1.30 करोड़ की नेट कमाई की.
- जिसके बाद इसकी भारत में कुल नेट कमाई 184.20 करोड़ और कुल ग्रॉस कमाई 214.00 करोड़ हो गई है.
- वहीं विदेशों में, फिल्म ने कुल 22.45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 236.45 करोड़ हो गया है.
हनुमान अंश ने छठे मंगलवार कितनी की कमाई?
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को छठे मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन पूरे हो गए है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 40वें दिन यानी छठे मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने 9 हजार 175 शो में 8.25 करोड़ की नेट कमाई की.
- इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ हो गया है, वहीं इसकी कुल ग्रॉस कमाई 272.90 करोड़ पहुंच गई है.
- विदेशों में, फिल्म ने 40वें दिन 2.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज में कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.50 करोड़ हो गया है.
- वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 291.40 करोड़ की कमाई कर डाली है.



