व्यापार

भारत की बंपर कमाई: अमेरिका, चीन और सिंगापुर से कमाए अरबों डॉलर, आंकड़ों में देखिए इंडिया की ताकत

 नई दिल्ली: दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव (Global Tension) और अमेरिका द्वारा लगाए गए हालिया टौरिफ के बावजूद, भारतीय निर्यातकों ने अपना जलवा कायम रखा है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में भारत ने अमेरिका और चीन जैसे दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में अपने निर्यात (Export) में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है।

अमेरिका और चीन के बाजारों में भारत का दबदबा

अमेरिका (America) ने 24 जुलाई से भारत पर 10% का अतिरिक्त शुल्क (tarrif) लगा दिया था। इसके साथ ही दोनों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अभी जारी है। लेकिन, इन सबके बावजूद अमेरिका में भारतीय सामानों की मांग तेजी से बढ़ी है। वहीं चीम को होने वाले निर्यात में भी जबरदस्त उछाल आया है।

अगस्त में अमेरिका को भारत (India) का निर्यात सालाना आधार पर 21.83% बढ़कर $8.4 अरब हो गया। इसी माह में चीन को भारत का निर्यात 52.35% बढ़कर $1.9 अरब रहा। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों से भारत का आयात भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ा। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में चीन से आयात 17 प्रतिशत बढ़कर 12.77 अरब डॉलर और अमेरिका से आयात 65.78 प्रतिशत बढ़कर 5.97 अरब डॉलर हो गया।

कौन रहा आगे?

अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल-अगस्त के दौरान 6.17 प्रतिशत बढ़कर 42.8 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 29.6 प्रतिशत बढ़कर 28 अरब डॉलर रहा। इसी अवधि में चीन (China) को भारत का निर्यात 38.71 प्रतिशत बढ़कर 9.64 अरब डॉलर हो गया, जबकि चीन से आयात 27 प्रतिशत बढ़कर 65.5 अरब डॉलर रहा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। अमेरिका ने 24 जुलाई से भारत पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत शुल्क लगाया है।

सिंगापुर बना सरप्राइज पैकेज

आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में सिंगापुर (singapore)  को भारत का निर्यात सालाना आधार पर 160.96 प्रतिशत बढ़कर 1.9 अरब डॉलर हो गया। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में सिंगापुर को निर्यात 96.56 प्रतिशत बढ़कर 9.5 अरब डॉलर रहा। इस दौरान जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, श्रीलंका और इटली को होने वाले भारत के निर्यात में भी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, अगस्त में संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड और सऊदी अरब को निर्यात में गिरावट आई। पश्चिम एशिया संकट के कारण संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात 26.1 प्रतिशत घटकर 2.4 अरब डॉलर रहा।

इन देशों में जमकर हुआ आयात

दूसरी ओर, रूस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी, ओमान, मलेशिया, ताइवान और ब्राजील से भारत के आयात (Import) में वृद्धि हुई। अगस्त में ओमान से आयात 157.45 प्रतिशत बढ़कर 1.64 अरब डॉलर, ताइवान से 108.31 प्रतिशत बढ़कर 1.6 अरब डॉलर और ब्राजील से 132 प्रतिशत बढ़कर 1.12 अरब डॉलर रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button