भारत का पैरा एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 30 स्वर्णों सहित 114 पदक जीतकर बनाया बेस्ट रिकॉर्ड

भारत के पैरा एथलीट्स ने एशियन पैरा गेम्स में उम्मीदों से बढक़र प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय दल ने अपना अभियान 114 मेडल के साथ खत्म किया, जिसमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन भारतीय खिलाडिय़ों ने रिकॉर्ड नौ गोल्ड मेडल जीते। भारत ने 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियन पैरा गेम्स में 108 मेडल जीते थे, जो तब तक उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इस बार भारत ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जबकि इस बार देश ने 168 खिलाडिय़ों का दल भेजा था।
यह 2023 में भेजे गए दल के आकार का लगभग आधा था। भारत फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। हालांकि, शनिवार को कुछ स्पर्धाओं के फाइनल होने हैं और उनमें भारत की भागीदारी नहीं है, इसलिए अंतिम रैंकिंग में बदलाव की संभावना है। भारत के कुल पदकों में एथलेटिक्स की सबसे बड़ी भूमिका रही। भारतीय एथलीट्स ने इस खेल में 65 मेडल जीते, जो 2023 के मुकाबले 12 अधिक हैं। इस बार गोल्ड मेडल जीतने में बैडमिंटन खिलाडिय़ों, तीरंदाजों और निशानेबाज मोना अग्रवाल ने भी योगदान दिया।
मोनी बनीं विश्व रिकॉर्डधारी, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता गोल्ड
आइची नागोया। भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल ने शुक्रवार को एशियाई पैरा खेल 2026 की आर8 महिलाओं की 50मी राइफल थ्री पोजिशन एसएच1 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकॉड्र्स के साथ स्वर्ण पदक जीता। यहां टॉप्स एथलीट मोना अग्रवाल ने 357.5 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड और एशियाई पैरा खेल रिकॉर्ड भी बनाया।
हरविंदर-विजय को तीरंदाजी में सोना
आइची नागोया। भारत की हरङ्क्षवदर ङ्क्षसह और विजय सुंडी की जोड़ी ने शुक्रवार को एशियाई पैरा खेल 2026 की पुरुषों के पैरा रिकर्व युगल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत के हरङ्क्षवदर ङ्क्षसह और विजय सुंडी ने पुरुषों के पैरा रिकर्व युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने एक कड़े मुकाबले वाले फाइनल में चीन के झाओ लिक्स्यू और युन डुओ को हराया। भारतीय जोड़ी ने 5-1 से जीत हासिल की, जिसमें उन्होंने दबाव के बावजूद संयम और सटीक निशाना लगाने की क्षमता दिखाई।
हनी ने जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता सोना
भारतीय एथलीट हनी ने शुक्रवार को एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ37/38 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के साथ विश्व रिकॉड्र्स तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। हनी ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर की शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता और एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। सबसे अहम मौके पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए, हनी ने अपने आखिरी प्रयास में यह रिकॉर्ड तोडऩे वाला थ्रो किया और अपने शानदार खेल का समापन किया। उनकी इस बेहतरीन उपलब्धि ने उन्हें पोडियम पर शीर्ष स्थान दिलाया।
बैडङ्क्षमटन पुरुष एकल में नितेश को गोल्ड, प्रमोद को सिल्वर
आइची नागोया। भारतीय पैरा बैडङ्क्षमटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने शुक्रवार को एशियाई पैरा खेल की पुरुष एकल एस एल 3 स्पर्धा में हमवतन प्रमोद भगत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद को रजत पदक मिला। फाइनल मुकाबले में मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार (टॉप्स 7 डब्ल्यू आर-1) ने अपने ही देश के मौजूदा विश्व चैंपियन प्रमोद भगत (टॉप्स 7 डब्ल्यूआर-2) को सीधे गेमों में 2-0 (21-18, 21-16) से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रमोद को रजत से संतोष करना पड़ा।
30 साल की उम्र में मेघना का संन्यास
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेटर सब्बिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। आंध्र प्रदेश की मेघना ने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया। उन्होंने तीन वनडे और 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसके अलावा, वह वूमंस प्रीमियर लीग के तीन सीजन में भी उतरीं। संन्यास की घोषणा करते हुए मेघना ने कहा कि मैदान उनके लिए दूसरे घर जैसा रहा है। क्रिकेट ने उन्हें मुश्किल हालात में टिके रहना और जीवन भर याद रहने वाली दोस्तियां दीं। मेघना ने यह भी साफ किया कि खिलाड़ी के रूप में उनका सफर भले खत्म हो रहा है, लेकिन क्रिकेट से उनका जुड़ाव बना रहेगा।
आयुष म्हात्रे ने करवाई सर्जरी
नई दिल्ली। अंडर-19 वल्र्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी करवाई है। वह करीब दो से तीन महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। 19 साल के आयुष 11 अक्तूबर को रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ रन लेने के दौरान चोटिल हो गए। वह मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान भी हैं। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। आयुष म्हात्रे ने शुक्रवार सुबह बैसाखी के सहारे धीरे-धीरे चलना भी शुरू कर दिया।



