तकनीकीअंतर्राष्ट्रीय

एलन मस्क के स्टारशिप ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष से लौटे यान को पहली बार हवा में ही किया ‘कैच’

नई दिल्ली। एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने शनिवार को कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।

यह स्टारशिप की पहली मिड-एयर रिकवरी है और एलन मस्क की पूरी तरह पुन: प्रयोज्य रॉकेट प्रणाली के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ।

स्टारशिप ने बादलों से उतरते हुए इंजन दोबारा जलाए, सीधा खड़ा हुआ और धीरे-धीरे लॉन्च टॉवर की विशाल भुजाओं में समा गया।

इंजन बंद होने के बाद यान जमीन से ऊपर निलंबित अवस्था में रहा। स्पेसएक्स ने इस ऐतिहासिक लैंडिंग का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मेकाजिला ने स्टारशिप को पकड़ लिया है! पूरी टीम को बधाई।”

शुक्रवार दोपहर टेक्सास के स्टारबेस से उड़ा 407 फीट ऊंचा रॉकेट। दोनों स्टेज सफलतापूर्वक अलग हुए।

ऊपरी स्टेज स्टारशिप ने कक्षा में पहुंचकर 26 एडवांस्ड स्टारलिंक सैटेलाइट तैनात किए और करीब 260-265 किलोमीटर की ऊंचाई पर 14 चक्कर पूरे किए। यह स्पेसएक्स का 15वां फुल-स्केल स्टारशिप मिशन और कक्षा तक का दूसरा सफल सफर था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button