तकनीकी

गूगल पर दिख रहा आपका नंबर या पता? मिनटों में ऐसे हटाएं अपना पर्सनल डेटा

Tech Hacks: आज के डिजिटल दौर में आपकी एक छोटी सी जानकारी भी बड़े खतरे की वजह बन सकती है. सोचिए, अगर आपका मोबाइल नंबर, घर का पता, ईमेल आईडी या दूसरी निजी जानकारी गूगल सर्च में किसी के सामने आ जाए तो? इससे स्पैम कॉल, ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड और प्राइवेसी लीक होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि अब गूगल यूजर्स को अपनी व्यक्तिगत जानकारी सर्च रिजल्टस् से हटाने का ऑप्शन दे रहा है. इससे आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी निजी जानकारी को इंटरनेट पर दिखने से रोक सकते हैं.आइए जान लेते हैं कौन से हैं वो आसान स्टेप्स.

पहले गूगल पर करें वेरिफाई 

सबसे पहले गूगल सर्च में अपना नाम,मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी या घर का पता डालकर सर्च करें. सर्च करने पर अगर आपकी निजी जानकारी किसी वेबसाइट या लिंक में दिख रही है तो तुरंत उसे नोट करें. गूगल का रिजल्ट्स अबाउट यू फीचर  इसमें आपकी मदद करता है, जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े रिजल्ट्स ट्रैक करता है.

गूगल सर्च से डेटा हटाने का आसान तरीका

अगर सर्च रिजल्ट में आपकी निजी जानकारी दिखाई दे रही है तो घबराने की जरूरत नहीं. आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना है.

1. गूगल सर्च में उस रिजल्ट को खोलें जिसमें आपकी निजी जानकारी दिख रही है.

2. इसके बाद सर्च रिजल्ट के पास दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें.

3. यहां रीमूव रिजल्ट या संबंधित ऑप्शन चुनें.

4. इस स्टेप पर गूगल आपसे कारण पूछेगा कि आप रिजल्ट क्यों हटाना चाहते हैं. यहां पर्सनल इनफार्मेशन, प्राइवेसी रिस्क या सेन्सिटिव डेटा जैसा ऑप्शन चुनें.

5. फिर जरूरी जानकारी भरकर रिक्वेस्ट सबमिट करें. इसके बाद गूगल आपकी रिक्वेस्ट को रिव्यू करेगा.

किन जानकारियों को हटाने में गूगल करेगा मदद?

गूगल कुछ संवेदनशील जानकारियों को हटाने के अनुरोध स्वीकार करता है,जैसे

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • घर का पता
  • बैंक डिटेल्स
  • सरकारी पहचान संख्या
  • पासवर्ड या लॉगिन डिटेल्स
  • मेडिकल रिकॉर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी

सिर्फ गूगल से हटेगा, वेबसाइट से नहीं

यहां ये समझना बेहद जरूरी है कि गूगल सिर्फ सर्च रिजल्ट से लिंक हटाता है. अगर आपकी जानकारी किसी वेबसाइट पर मौजूद है, तो वह वेबसाइट पर बनी रह सकती है. ऐसे में वेबसाइट के मालिक या एडमिन से संपर्क कर जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट करना जरूरी हो सकता है.

पुराना डेटा अब भी दिख रहा है? 

कई बार वेबसाइट से जानकारी हटने के बाद भी गूगल सर्च में पुराना डेटा दिखाई देता रहता है. ऐसे मामलों में गूगल कैच्ड रिजल्टस् को अपडेट या हटाने की रिक्वेस्ट की जा सकती है, जिससे सर्च रिजल्टस् नई जानकारी के हिसाब से रिफ्रेश हो जाते हैं.

क्यों जरूरी है ये फीचर?

साइबर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि समय-समय पर गूगल पर अपना नाम और जानकारी सर्च करना अच्छी आदत है. इससे आप यह जान सकते हैं कि कहीं आपकी निजी जानकारी इंटरनेट पर खुलेआम तो मौजूद नहीं, जिसे कोई गलत तरीके से इस्तेमाल कर सके.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button