अन्य राज्य

दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेगें 2500, रक्षा बंधन से लागू होगी महिला समृद्धि योजना

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार रक्षा बंधन के दिन महिला समृद्धि योजना लागू करने जा रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं। योजना में आर्थिक रूप से कमजोर दिल्ली की 21-60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। रक्षा बंधन 28 अगस्त को है।

योजना के लिए पात्रता तय कर ली गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी तैयार है। दिल्ली सरकार की ओर से योजना की औपचारिक घोषणा होनी है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों ने इस सूचना की पुष्टि की है। 2026-27 के बजट में योजना के लिए 5110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। करीब 20-22 लाख महिलाएं योजना के दायरे में आएंगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि योजना लागू करने में कुछ समय लग सकता है। सरकार इसे पूरी तैयारी के साथ लागू करेगी, ताकि फायदा सभी पात्र और जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचे। जब योजना शुरू हो तो यह चलती रहे और पात्र महिलाएं योजना के साथ जुड़ी रहें।

योजना में क्या है खास

  • 21-60 साल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ
  • ₹2.50-3 लाख तक परिवार की वार्षिक आय होनी चाहिए
  • ₹5110 करोड़ का फंड इस योजना के लिए रखा गया है
  • राशन कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी
  • सरकारी नौकरी, इनकम टैक्स, सरकारी पेंशन लेने और फोर व्हीलर रखने वाली महिलाएं योजना के दायरे से बाहर

ऑनलाइन आवेदन में देनी होंगी ये जानकारियां…

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय आवेदक को आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि, लिंग, पिता/ माता का नाम, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर और ई-मेल के साथ दिल्ली में रहने की अवधि और आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट देना होगा। एक सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भी देना होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button