राष्ट्रीय

राम मंदिर में 40 दिनों में 70 बार चढ़ावे की चोरी, SIT की टॉप सीक्रेट रिपोर्ट में 20 बड़े खुलासे

 लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से 70 बार चढ़ावा की चोरी किए जाने की पुष्टि एसआईटी की जांच में हुई है।

इस मामले की जांच को लेकर सरकार द्वारा गठित एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई राजफाश किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार करोड़ों करोड़ों रुपये का चढ़ावा चोरी किया गया है।

सीसीटीवी की फुटेज में चढ़ावे की गणना के दौरान 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच 70 बार चढ़ावा चोरी किया गया है। गणना में लगे कुछ कर्मचारियों की नोट छिपाते हुए फुटेज भी मिली है।

रिपोर्ट में छह आरोपितों पर एफआईआर की सिफारिश की गई है। साथ ही ट्रसेट व बैंक की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।

सरकार ने 13 जून को चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

एसआईटी ने 15 जून से अपनी प्रारंभक जांच शुरू की थी और एक सप्ताह बाद शासन को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी थी। यह रिपोर्ट पहली बार सामने आई है।

लंबे समय तक की जाती रही चोरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि चढ़ावे की नकदी की गणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र में गंभीर खामियों का फायदा उठाकर लंबे समय तक चढ़ावे की चोरी की जाती रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button