क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी ‘धमाल 4’

‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज हो रही है. ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद, यह 2026 में बॉलीवुड की अगली बड़ी कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने अपने किरदारों में कमबैक किया है. ‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की ब्रांड वैल्यू देखते हुए इसके ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद है. चलिए यहां इसके पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन जानते हैं.
‘धमाल 4’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट ‘धमाल 4’ का काफी बज बना हुआ है. इस फिल्मम से रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14.5 करोड़ से 17.5 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई करने की उम्मीद है. गौरतलब है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ की वजह से उम्मीद थी कि ‘धमाल 4’ की स्क्रीनिंग पर असर पड़ेगा. लेकिन, शो की संख्या ने सबको हैरान कर दिया है. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 10 हजार शो का आंकड़ा पार कर लिया है, जो बहुत बड़ी बात है. 10 हजार से ज्यादा शो के साथ, फिल्म अच्छी ओपनिंग करने की स्थिति में है.
बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में कर पाएगी एंट्री?
अगर ‘धमाल 4’ रिलीज के पहले दिन 14 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करती है तो ये भारत में 2026 की टॉप 5 ओपनिंग लिस्ट में एंट्री कर जाएगी. ये कॉकटेल 2 के 14.1 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात देकर साल की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है.
ये हैं साल 2026 की बॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
- धुरंधर 2 – 145 करोड़
- बॉर्डर 2 – 32.1 करोड़
- वेलकम टू द जंगल – 19.4 करोड़
- भूत बंगला – 18.31 करोड़
- कॉकटेल 2 – 14.1 करोड़
धमाल 4 कास्ट और क्रू
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित धमाल 4 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता अहम भूमिकाओं में हैं.ये सक्सेफुल ‘धमाल’ सीरीज की चौथी फिल्म है और शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.



