कौन-सा Apple लैपटॉप खरीदें? जानें आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से सही ऑप्शन

अगर आप नया MacBook खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि MacBook Air लें या MacBook Pro? पहली नजर में दोनों का डिजाइन काफी प्रीमियम लगता है, लेकिन परफॉर्मेंस, बैटरी, डिस्प्ले और प्रोफेशनल फीचर्स के मामले में इन दोनों के बीच बड़ा अंतर है.
ऐपल के M4 और M4 Pro चिप वालेनए MacBook पहले से ज्यादा तेज, ज्यादा पावर एफिशिएंट और AI आधारित कामों के लिए तैयार हैं. लेकिन हर यूजर को सबसे महंगा MacBook खरीदने की जरूरत नहीं होती. इस Buying Guide में हम MacBook Air और MacBook Pro के कुछ पॉपुलर मॉडल्स की तुलना करेंगे और बताएंगे कि किस तरह का MacBook किस तरह के यूजर के लिए सही रहेगा.
Best Budget MacBook: MacBook Air 13-inch (M4) – स्टूडेंट्स और ऑफिस यूजर्स के लिए सबसे बढ़िया वैल्यू.
Best Premium MacBook: MacBook Pro 14-inch (M4 Pro) – वीडियो एडिटिंग, कोडिंग और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए शानदार.
Best Performance: MacBook Pro 16-inch (M4 Pro) – सबसे बड़ी स्क्रीन और सबसे दमदार परफॉर्मेंस.
Best for Content Creators: MacBook Pro 14-inch – पोर्टेबिलिटी और प्रोफेशनल पावर का बेहतरीन बैलेंस.
सभी प्रोडक्ट की तुलना
| Category | Product | Price Was | Price Now | Discount |
|---|---|---|---|---|
| Best Overall | MacBook Air 15-inch (M4) | ₹1,24,900 | ₹1,14,900 | 8% |
| Best Budget | MacBook Air 13-inch (M4) | ₹99,900 | ₹92,900 | 7% |
| Best Premium | MacBook Pro 14-inch (M4 Pro) | ₹1,99,900 | ₹1,79,900 | 10% |
| Best Performance | MacBook Pro 16-inch (M4 Pro) | ₹2,49,900 | ₹2,24,900 | 10% |
Which One Should You Choose? (कौन सा खरीदना सही रहेगा)
अगर आपका काम वेब ब्राउजिंग, MS Office, ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग, फोटो एडिटिंग या हल्की वीडियो एडिटिंग तक सीमित है, तो MacBook Air आपके लिए पर्याप्त है.
अगर आप 4K वीडियो एडिटिंग, Xcode डेवलपमेंट, 3D डिजाइन, AI वर्कलोड, म्यूजिक प्रोडक्शन या भारी मल्टीटास्किंग करते हैं, तो MacBook Pro ज्यादा सही ऑप्शन रहेगा. यानी यहां कोई एक मॉडल सभी के लिए बेस्ट नहीं है, सही चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है.
Macbook Air 2024 15 inch
Buying Factors (खरीदते समय क्या देखें)
1. Performance
MacBook Air में मिलने वाला Apple M4 चिप रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और हल्के क्रिएटिव वर्क के लिए काफी तेज है. वहीं MacBook Pro का M4 Pro चिप ज्यादा CPU और GPU पावर देता है, जिससे भारी एडिटिंग और प्रोफेशनल वर्कलोड आसानी से पूरे होते हैं.
2. Display
अगर बड़ी स्क्रीन पर काम करना पसंद है तो 15-इंच MacBook Air बेहतर रहेगा. वहीं MacBook Pro में बेहतर ब्राइटनेस, HDR सपोर्ट और ProMotion 120Hz डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो एडिटर्स और डिजाइनर्स के लिए ज्यादा उपयोगी है.
3. Battery Life
Apple के दोनों MacBook शानदार बैटरी बैकअप देते हैं. सामान्य इस्तेमाल में MacBook Air पूरे दिन आराम से चल सकता है, जबकि MacBook Pro भी लंबे प्रोफेशनल वर्कलोड के दौरान बेहतरीन बैटरी लाइफ देता है.



