स्वास्थ्य

साबुन से बाल धोएंगे तो क्या होगा? क्या हेयर वॉश के लिए शैम्पू जरूरी, जान लीजिए सच

Can Soap Damage Your Hair: नहाने के लिए अधिकतर लोग साबुन का इस्तेमाल करते हैं. नहाते समय पुरुष अक्सर साबुन से बाल भी धो लेते हैं. कई बार साबुन की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं और उलझ जाते हैं, जबकि शैम्पू से बाल धोने पर बाल सॉफ्ट हो जाते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि बालों में साबुन लगाना नुकसानदायक होता है और शैम्पू लगाना फायदेमंद होता है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि साबुन और शैम्पू में क्या अंतर है और हेल्दी बालों के लिए कौन-सा विकल्प बेहतर माना जाता है.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया साबुन स्किन की सफाई के लिए बनाया जाता है. इसमें मौजूद तत्व और उसका हाई pH लेवल बालों के लिए हार्श साबित हो सकता है. अगर नियमित रूप से बालों में साबुन लगाया जाए, तो इससे स्कैल्प की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है. धीरे-धीरे बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं. कई लोगों के बाल साबुन से धोने के बाद उलझने और टूटने लगते हैं. कई बार स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. यही वजह है कि लंबे समय तक बालों पर साबुन इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है.

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक शैम्पू खासतौर पर बालों और स्कैल्प को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है. इसका pH लेवल बैलेंस्ड होता है, जिससे बालों की सफाई के साथ उनकी नमी और चमक भी बनी रहती है. शैम्पू बालों को बिना ज्यादा ड्राई किए स्कैल्प पर जमा गंदगी, पसीना और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है. आजकल बाजार में अलग-अलग हेयर टाइप के अनुसार शैम्पू उपलब्ध हैं. हालांकि सिर्फ महंगा शैम्पू इस्तेमाल कर लेने से बाल पूरी तरह हेल्दी नहीं हो जाते हैं. बालों की अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और सही हेयर केयर रूटीन भी बेहद जरूरी है. शरीर में पोषण की कमी होने पर बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. इसलिए हेयर केयर के साथ-साथ लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना चाहिए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button