GPMI vs HDMI: कौन-सी Cable Technology खास

TV, Monitor, Laptop या Gaming Console को दूसरे डिवाइस से जोड़ने के लिए HDMI Cable का इस्तेमाल काफी समय से होता आ रहा है. हाई क्वालिटी ऑडियो और वीडियो के लिए यह एक जाना-पहचाना कनेक्शन बन चुका है, लेकिन अब Cable Technology में एक नया नाम चर्चा में है, जिसे GPMI यानी General Purpose Media Interface कहा जाता है.
इसे 50 से ज्यादा Chinese Tech Companies ने मिलकर तैयार किया है और GPMI का काम सिर्फ वीडियो और ऑडियो भेजना नहीं है. इसकी मदद से एक ही Cable के जरिए Video, Audio, Data, Network, Control Signals और Power भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि GPMI और HDMI में कौन-सी Cable Technology खास है और किसकी पिक्चर क्वालिटी बेस्ट है.
GPMI में मिलते हैं दो तरह के ऑप्शन
GPMI को Type-C और Type-B दो formats में पेश किया गया है. Type-C, USB-C जैसे कनेक्टर का इस्तेमाल करता है और इसमें 96Gbps Bandwidth के साथ 240W Power Delivery मिलती है. वहीं Type-B के लिए कनेक्टर अलग दिया गया है, जो 192Gbps Bandwidth और 480W Power तक सपोर्ट करता है. यह फोर्मेट्स दोनों में 8K Video का सपोर्ट मौजूद है.
GPMI और HDMI में कौन-सी Cable Technology खास है?
GPMI की सबसे बड़ी खासियत इसका All-in-One Design है. जहां अलग-अलग काम के लिए कई Cables की जरूरत पड़ सकती है, वहीं GPMI एक ही Connection से कई तरह के सिग्नल संभालने के लिए तैयार किया गया है. इससे Cable Clutter कम करने और बड़े AV Setups को आसान बनाने में मदद मिल सकती है. इसे खास तौर पर 8K Displays, Video Walls, Digital Signage, Conference Rooms, Gaming और दूसरे High-Bandwidth Applications के लिए यूजफुल माना गया है.
GPMI और HDMI किसकी पिक्चर क्वालिटी बेस्ट है?
GPMI का फोकस ज्यादा Bandwidth और 8K Video Support पर है. इसके Type-B में 192Gbps तक Bandwidth मिलती है, जबकि HDMI 2.2 की अधिकतम Bandwidth 96Gbps है. हालांकि GPMI 8K तक Video Support करता है, वहीं HDMI 2.1 और DisplayPort 2.1 10K और 16K Resolution तक आउटपुट दे सकते हैं. ज्यादा Bandwidth होने का मतलब यह जरूरी नहीं कि हर स्थिति में GPMI की पिक्चर क्वालिटी अपने आप बेहतर हो जाएगी.
क्या HDMI की जगह ले पाएगा GPMI?
GPMI के Specs मजबूत हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी चुनौती Adoption है. HDMI पहले से TVs, Monitors, Gaming Consoles और दूसरे डिवाइस में बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है. GPMI के लिए नए Hardware और Compatible Devices की जरूरत होगी, जबकि पुराने HDMI या DisplayPort Devices के साथ इसकी सीधी बैकवर्ड कम्पैटिबिलिटी नहीं है.



