ज्योतिषी

Aaj Ka Rashifal : आज 23 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 July 2026: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 20 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल भोर 4 बजकर 28 मिनट पर बुध मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं। आज ज्यादातर राशियों पर ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। जैसे मेष और वृषभ राशि वालों का दिन शानदार रहेगा। मिथुन राशि के जीवन में नए बदलाव के संकेत हैं। जानिए मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल। 

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिहाज से दिन अच्छा है। बिजनेस में साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी भी परिस्थिति में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इम्यून सिस्टम मजबूत रहे, इसके लिए आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 5

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आज जो भी फैसला लेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से राहत महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 2

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। आज आप एक नया बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी करने से बचें तथा मन शांत और एकाग्र रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित करेंगे। आपका रुका हुआ काम बड़े भाई की मदद से आज पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर उन्हें बहुत खुशी होगी। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। बदलते मौसम का असर आज आप पर प्रभावी नहीं होगा।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 4

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सीक्रेट रखेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। पहले किये हुए निवेश का आज सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, अधिक भावुक होने से बचें। नौकरी कर रहे लोगों को आज बॉस बड़ी अथॉरिटी दे सकते हैं। विपरीत स्थितियों का समझदारी से मुकाबला करने की क्षमता आज आपको खास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 2

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आने वाला है। पूर्व निर्धारित कार्य आज उचित समय पर पूरा हो जायेगा। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान आदि खरीदने की इच्छा पूरी होगी। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। खरीददारी करते वक्त फिजूल खर्ची करने से बचें और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, जिससे दिन भर की उलझनें समाप्त हो जायेंगी। ऑफिस में आज आपकी बेस्ट परफॉर्मेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा उपहार देंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 6

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज कारोबार में कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। इस राशि के जो लोग शैक्षिक कार्य में रुचि रखने वाले हैं, आज उन्हें किसी कॉलेज से टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। फाइनेंस से जुड़े काम आज समय पर पूरे हो जाएंगे। आज संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में महत्वपूर्ण फैसला अकेले लेने की बजाय टीम बनाकर काम करना अधिक लाभ दिलाएगा। व्यवसाय में किसी रुके हुए काम के पूरा होने की संभावना है। इससे आर्थिक समस्या हल हो जाएगी।

  • शुभ रंग – गोल्डन
  • शुभ अंक – 8

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहने वाला है। स्टेशनरी का बिजनेस कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। कई उलझे सवालों का जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज खर्च में इजाफा होगा, जो बचत को थोड़ा मुश्किल बना देगा। आज निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। आज फैमिली के साथ किसी अच्छी जगह पर पिकनिक के लिए जाने का प्लान बन सकता है। आज जीवनसाथी आपको खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 6

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग यदि आज समझदारी से काम करेंगे तो लाभ अवश्य होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, पदोन्नति के आसार बन रहे हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए नया प्लान बनायेंगे। विपरीत परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना आपके सीधेपन का फायदा उठाया जा सकता है। आज तब तक अपने विचार व्यक्त न करें, जब तक आवश्यकता न हो। नए मेहमान के आने की खुशखबरी से घर का माहौल हर्षोल्लास से भरा रहेगा।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 1

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो फायदा होने वाला है। भागदौड़ के कारण आज आपको आलस्य महसूस होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के मन को अपनी तरफ खींचेगा। परिवार में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी और आज घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। विवाहित दम्पति किसी मांगलिक अनुष्ठान में शामिल होंगे।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 6

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार बढ़ाने के लिये आज का दिन शुभ है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आज कुछ जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज बढ़िया धनलाभ होने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें। विरोधी आपके व्यापार में दखल देने की कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। लवमेट शाम में डिनर प्लान कर सकते हैं। एलर्जी की समस्या से आज आपको राहत मिलेगी।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 4

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करने का मन बनायेंगे। कोर्ट केस से जुड़ी यदि किसी तरह की कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की पूरी संभावना है। आज आपको दूसरों से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। ग्राफिक डिजाइनर के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। डिजाइन क्लाइंट को पहली बार में ही पसंद आ जायेगी।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 2

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका रुझान आध्यात्मिकता की तरफ ज्यादा रहेगा। आज आप अपनी डेली रूटीन के कामों की समीक्षा करें। इससे आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की कागजी कार्यवाही में आ रहे व्यवधान आज समाप्त हो जाएंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी समारोह में जायेंगे, जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिनसे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होगी। छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 7
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button