उत्तरप्रदेश

सावन में वाराणसी में कड़ी सुरक्षा: कांवड़ियों के वेश में संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर, CCTV-मेटल डिटेक्टर से निगरानी

वाराणसी। सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था में खलल डालने वालों की खैर नहीं। अति संवेदनाशील कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर खुफिया इकाई के अलावा सुरक्षा एजेंसी के जवान कांवड़ियों के भेष में निगरानी करेंगे। 30 जुलाई से शुरू इस पावन महीने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी होने लगी है। वहीं, दो दिन बाद जीआरपी के अनुभाग मुख्यालय में प्रस्तावित बैठक के दौरान इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

कांवड़ियों के भेष में सुरक्षा कर्मियों की संदिग्धों पर रहेगी नजर

हर वर्ष की भांति इस बार भी कैंट स्टेशन पर कावड़ियों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इसके दृष्टिगत कैंट स्टेशन जीआरपी व आरपीएफ के जवान संयुक्त रूप से सुरक्षा की कमान संभालेंगे। अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी।

स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा अराजकतत्वों पर नजर रखी जाएगी। फुट ओवरब्रिज पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए जीआरपी व आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे।

सावन माह के मद्देनजर तैयारी में जुटी रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां

प्रदेश के जीआरपी मुख्यालय व रेलवे सुरक्षा बल के हेड क्वार्टर के आला अधिकारियों ने सावन माह में स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। कांवड़ियों के भेष में पुलिस कर्मी यात्री बन कर तैनात रहेंगे।

मेटल डिटेक्टर होगी जांच

कैंट स्टेशन के सभी प्रवेश व निकासी द्वार पर हर आने-जाने वालों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।

बम डिस्पोजल स्क्वॉयड

स्टेशन परिसर में जिला पुलिस की बम डिस्पोजल टीम तैनात होगी। साथ ही डॉग स्क्वॉड टीम भी परिसर में चप्पे-चप्पे की जांच करेगी।

आसपास स्टेशनों पर भी नजर

रेसुब की भदोही, जंघई, सुल्तानपुर, जौनपुर, काशी, के पोस्ट और आउट पोस्ट के अधिकारियों को विशेष सर्तकता के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button