पति को खाना खिलाने के 1000 रुपये लेती है ये पत्नी, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग तो…

Gurgaon Woman Charges Husband 1000: पति को घर पर स्पेशल खाना बनाकर देने के बदले 1000 रुपये लेने वाली गुड़गांव की एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. वीडियो में दिख रही महिला का नाम प्रिया है, जो कि फूड कंटेंट क्रिएटर हैं. हाल ही में उनके द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो की वजह से वो ट्रोल हो रही हैं. वायरल वीडियो के मुताबिक, पास्ट में फैशन डिजाइनर और अब फूड कंटेंट क्रिएटर प्रिया जब भी पति को कुछ स्पेशल बनाकर खिलाती हैं, तो उसके बदले उन्हें कुछ पैसों का इनवॉइस थमा देती हैं.
बताया क्या है इसके पीछे का कारण (Viral Instagram Video)
प्रिया ने अपने वीडियो में कहा कि, ‘मुझे पता है कि लोग कहेंगे ‘एक पत्नी तो यही करती है’, लेकिन यह पत्नी ऐसा नहीं करती.’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘priya_whatscooking’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 12 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. जैसे ही प्रिया का ये वीडियो वायरल हुआ इंटरनेट पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे.
प्रिया बताती हैं कि, 2023 में शादी के बाद जब दोनों जिम्मेदारियों पर बात कर रहे थे, तब उन्होंने यूं ही मजाक में कहा था कि अगर वो घर पर कैफे जैसा खाना बनाएंगी, तो वो मुफ्त नहीं होगा. उनके पति (जो पेशे से आर्किटेक्ट हैं) को ये आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा, ‘बाहर एक हजार खर्च करने से बेहतर है कि मैं तुम्हें दूं. बस फिर क्या था, यह हंसी-मजाक एक प्यारी सी हैबिट बन गई.



