अन्य राज्य

दिल्ली में SIR की डेट फिर बढ़ी, नया शेड्यूल जारी

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चल रहे SIR कार्यक्रम की समय- सीमा को भारत निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए नए आदेश के मुताबिक SIR की प्रक्रिया अब दूसरी बार बढ़ाई गई है।

17 अगस्त तक चलेगा घर-घर सत्यापन अभियान

इससे पहले आयोग ने घर- घर सत्यापन और फार्म बांटने व उन्हें जमा करने की समय- सीमा को 29 जुलाई से बढ़ाकर 8 अगस्त किया था। अब बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर- घर जाकर सत्यापन का काम 17 अगस्त तक जारी रहेगा।

हालांकि, दिल्ली चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए पत्र पर विचार करने के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसे और विस्तारित करने का फैसला लिया है।

24 अगस्त को प्रकाशित होगा वोटर लिस्ट का मसौदा

चुनाव आयोग द्वारा जारी नए संशोधित समय सारणी के अनुसार घर- घर जाकर सत्यापन और बूथ के पुनर्गठन और रेशनलाइजेशन का काम 17 अगस्त तक पूरा किया जाएगा।

इसके बाद वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट यानी मसौदा 24 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। पूर्व में तय संशोधित कार्यक्रम में इसे 17 अगस्त को जारी किया जाना था, जबकि मूल कार्यक्रम में इसकी तारीख 5 अगस्त तय की गई थी।

23 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

आयोग के नए आदेश के अनुसार यदि किसी नागरिक को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना, कटवाना या किसी भी तरह का सुधार कराना है, तो वह 24 अगस्त से 23 सितंबर के बीच अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों की जांच, नोटिस प्रक्रिया और उनके निपटारे के लिए निर्वाचन अधिकारियों को 24 अगस्त से 22 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 27 अक्टूबर को किया जाएगा।

राजनीतिक दलों और जनता को जानकारी देने के निर्देश

केंद्रीय चुनाव आयोग के अतिरिक्त सचिव संदीप कुमार की ओर से जारी इस आदेश में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस नए शेड्यूल की जानकारी दिल्ली के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को लिखित रूप में दी जाए। आम लोगों तक भी विभिन्न माध्यमों से जानकारी पहुंचाई जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button