व्यापार

AI के दम पर दक्षिण कोरिया ने भी भारत को पछाड़ा, बना बड़ा स्टॉक मार्केट

नई दिल्ली: ताइवान के बाद साउथ कोरिया ने भी भारत को पछाड़ दिया है। एआई कंपनियों के शेयरों में आई भारी तेजी के दम पर साउथ कोरिया अब दुनिया का छठा बड़ा इक्विटी मार्केट बन गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरिया की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप इस साल 86 फीसदी उछलकर 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। दूसरी ओर भारत का मार्केट कैप गिरकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इस लिस्ट में अमेरिका पहले, चीन दूसरे, जापान तीसरे, हॉन्ग कॉन्ग चौथे और ताइवान पांचवें नंबर पर है।

साउथ कोरिया को दो कंपनियां सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और SK Hynix Inc. ने हाल में 1 ट्रिलियन डॉलर क्लब जॉइन किया है। कोरिया ने इस साल कनाडा, जर्मनी, यूके और फ्रांस को पछाड़ा था और अब वह भारत से भी आगे निकल चुका है। दूसरी ओर रुपये की गिरावट, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और एआई से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी कंपनियों की कमी से भारतीय बाजार में गिरावट देखने को मिली है। पिछले चार दिन से शेयर बाजार में लगातार गिरावट आई है।

साउथ कोरिया की छलांग

  • साउथ कोरिया का स्टॉक मार्केट अब भारत से बड़ा हो गया है
  • उसका शेयर मार्केट इस साल 86% उछकर $5 ट्रिलियन पहुंचा
  • इस साल वह कनाडा, जर्मनी, यूके और फ्रांस को पछाड़ चुका है
  • टॉप 5 में अमेरिका, चीन, जापान, हॉन्ग कॉन्ग और ताइवान शामिल हैं

दो कंपनियों का कमाल

हालांकि भारत की जीडीपी साउथ कोरिया से बहुत बड़ी है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक भारत की जीडीपी 4.15 ट्रिलियन डॉलर है जबकि साउथ कोरिया की जीडीपी का साइज 1.93 ट्रिलियन डॉलर है। कोरिया के स्टॉक मार्केट में आई तेजी में सैमसंग और SK Hynix की बड़ी भूमिका है। सैमसंग का मार्केट कैप $1.535 ट्रिलियन और SK Hynix का $1.089 ट्रिलियन है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button