उत्तरप्रदेश

‘मेरी पत्नी का संबंध उसके दोस्त के साथ है’, नोट लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया पतंग विक्रेता

गोरखपुर: गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है ,यहां एक पतंग विक्रेता ने अपनी दूसरी पत्नी उसकी बेटी और पत्नी के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें लिखा कि इन तीनों की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू करती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने कमलावती से दूसरी शादी की थी, जिसकी पहले से ही एक लड़की है। मृतक के पहली पत्नी से एक लड़का भी है। घटना के बाद पहली पत्नी के बेटे ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

सुसाइड नोट लिखकर दी जान

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी निवासी 48 वर्षीय अर्जुन प्रसाद चौहान ने सोमवार की रात सुसाइड नोट में अपनी दूसरी पत्नी उसकी बेटी और पत्नी के दोस्त पीपीगंज के जंगल कौडिया निवासी सब्जी विक्रेता द्वारिका कनौजिया सहित दूसरी पत्नी की बहनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि ‘मेरी दूसरी पत्नी अपने दोस्त के साथ मिलकर मुझे लगातार टॉर्चर करती है, उसका साथ मेरी सौतेली बेटी और पत्नी की दो बहने भी देती है, मुझ पर संपत्ति उनके नाम करने का लगातार दवाब बनाया जाता है, मेरी पत्नी का संबंध उसके दोस्त के साथ है, इन्हीं लोगों की प्रताड़ना की वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं’ और उसके बाद उसके बाद फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।

पतंग की दुकान चलाता था मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने दो मंजिला मकान के निचले तल में पतंग की दुकान चलाता था। बेटे हर्ष के अनुसार 18 वर्ष पहले उसकी मां की मौत हो गई उसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। पिता को शक था की सौतेली मां का संबंध सब्जी विक्रेता द्वारिका कनौजिया से है। इस बात को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़ा और विवाद होते रहते थे। सौतेली मां और बहन दोनों ही पिता पर संपत्ति उनके नाम करने का दबाव बनाते थे। जबकि पिताजी ने पूरी संपत्ति मेरे नाम कर दी इसके बाद विवाद और गहरा गया था। पिताजी को लगातार धमकियां मिलती थी जिसकी वजह से उन्होंने घर में सीसी कैमरे भी लगवाए थे। लेकिन रोज-रोज की प्रताड़ना से अजीज होकर पिता ने यह कदम उठाया है।

मंगलवार को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही, दोषी पाए जाने पर विधि कार्रवाई होगी।

विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button