Mahrajganj: 14 वर्षीय लड़के से दिल लगा बैठी 40 साल की महिला! किशोर संग रहने पर अड़ गई 4 बच्चों की मां

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर पुलिसवाले भी दंग रह गए। गोरखपुर की रहने वाली 40 साल की महिला थाने पहुंची। चार बच्चों की मां ने 14 साल के लड़के पर बेवफाई का आरोप लगाया। पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए महिला ने दावा किया कि वह किशोर संग शादी कर चुकी है और अब उसी के साथ रहेगी। पुलिस ने किशोर के परिजनों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों के बीच घंटों हंगामा चला।
नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का 14 साल का लड़का अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता है। चार महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात गोरखपुर की महिला से हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। महिला के चार बच्चे हैं। सबसे बेटे की उम्र 19 साल है। महिला ने पुलिस के सामने दावा किया कि इस साल फरवरी में किशोर चेन्नई से गोरखपुर आया था। 15 फरवरी को दोनों ने घर में शादी कर ली थी।
थाने पर चला घंटों ड्रामा
इधर, किशोर के बारे में कुछ पता नहीं चला तो उसके परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद मां गोरखपुर पहुंची और अपने एक रिश्तेदार की मदद से किशोर को घर लेकर आई। इसके बाद महिला फरेंदा थाने पहुंच गई। वहां किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इस बीच, रविवार को महिला नौतनवां थाने पहुंच गई। उसने किशोर के साथ रहने की जिद की। इस पर पुलिस ने किशोर और उसकी मां को थाने बुलाया। यहां काफी देर तक वाद-विवाद चला। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच आखिरकार समझौता करा दिया। महिला और किशोर ने भविष्य में एक दूसरे से संपर्क ना करने की बात कर सुलह समझौता कर लिया।



